यूटिलिटी

PM crop insurance Scheme: किसानों को मिलेगा पीएम फसल बीमा का लाभ, सरकार  जारी कर रही 540 करोड़ राशि, जानिए कैसे करें क्लेम

PM crop insurance Scheme: कृषि मंत्रालय की ओर से किसानों के लिए आपदा में हुए फसल के नुकसान की भरपाई के लिए योजना चलाई जा रही है. योजना से जुड़े किसानों को फसल में हुए नुकसान को पूरा करने के लिए रकम दी जाएगी. सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM crop insurance Scheme) से जुड़े राजस्थान के बाड़मेर के किसानों को फसल के नुकसान के दावे की पूरी रकम प्रदान की जाएगी. उनके दावे की रकम में कोई भी कटौती नहीं की जाएगी. सरकार बीमा राशि के लिए 540 करोड़ रुपये का आवंटन देने जा रही है. इसके लिए संबंधित बीमा कंपनी को निर्देश दे दिया गया है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की गई है जिसमें प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (crop loss claim Insurance scheme ) से संबधित निर्णय लिए गए. इसमें राजस्थान के किसानों को लंबित दावों के त्वरित निपटान का फैसला लिया गया है. इस पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर के किसानों को खरीफ 2021 के लंबित दावों का पूर्ण भुगतान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ration Card: राशन कार्डधारकों को लगा झटका, सरकार ने घटाया चावल का कोटा, जानें अब मिलेगा क‍ितना राशन

केंद्र सरकार की ओर से पिछले सप्ताह एग्रीकल्चर इन्श्योरंस कंपनी ने 311 करोड़ रुपये का क्लेम आंकड़े दिए गए थे. 12 जनवरी को समीक्षा बैठक में बीमा कम्पनी को 229 करोड़ रुपये की अतिरिक्त क्लेम राशि का भुगतान करने को किसानों को कहा गया है. बाड़मेर के इन किसानों को कुल 540 करोड़ रुपये के क्लेम भुगतान  किया जायेगा.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने फसल नुकसान की स्थिति में करोड़ों किसानों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान किया है. केंद्र सरकार किसानों के हित में निर्णय लेकर फसल बीमा लेते समय किसानों को कोई समस्या न हो इसके लिए अधिक सुगमता लाने की कोशिश में लगी हुई  है. उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत अल्प दावों के विषय पर जल्द ही राज्य सरकार एवं बीमा कपनियों से विचार के बाद किसानों को उचित लाभ दिया जाएगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

11 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

11 hours ago