Bharat Express DD Free Dish

किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द खाते में आ सकती है PM Kisan Yojna की 20वीं किस्त, जानिए कैसे करें चेक?

PM Kisan 20th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए 18 जुलाई बेहद खास हो सकती है. जानिए क्यों इस तारीख से जुड़ी है किसानों की उम्मीद, किस्त चेक करने का तरीका और जरूरी शर्तें.

किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द खाते में आ सकती है PM Kisan Yojna की 20वीं किस्त, जानिए कैसे करें चेक?- भारत एक्सप्रेस

PM Kisan 20th Installment, PM Kisan Yojana 2025, PM Kisan July installment, Modi Bihar visit, Kisan scheme update, PM Kisan eKYC, PM Kisan beneficiary status, farmer aid India, PM Kisan website, 6000 rupees scheme, agriculture subsidy India, Modi government farmer scheme, pmkisan.gov.in, PM Kisan next payment date, Kisan Samman Nidhi news

PM Kisan 20th installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अब जल्द ही उनके खाते में ट्रांसफर होने वाली है. अब तक 19 किस्ते जारी हो चुकी हैं. ऐसे में किसान एक ही सवाल पूछ रहे हैं—आखिर कब आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? जुलाई का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक किस्त जारी नहीं की गई है. तो आइए जानते हैं किसान योजना की अगली किस्त के पैसे कब आएंगे?

कब आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे करीब 7100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही, पीएम आवास योजना के 40 हजार लाभार्थियों के खातों में राशि भी ट्रांसफर की जाएगी. इसके अलावा 12 हजार से ज्यादा लोगों को पक्के घरों की चाबियां भी सौंपी जाएंगी. इन्हीं योजनाओं के बीच किसानों को उम्मीद है कि इसी मंच से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी की जा सकती है.

अब तक क्यों नहीं आई किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6000 रुपये की मदद दी जाती है. आमतौर पर चार-चार महीने के अंतराल पर यह राशि भेजी जाती है. पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2024 को दी गई थी. जबकि 17वीं किस्त जून 2023 में ही आ गई थी. इस बार अप्रैल-जुलाई की 20वीं किस्त अब तक अटकी हुई है. अब किसान बेसब्री से अगली तारीख का इंतजार कर रहे हैं.

जरूरी शर्तें वरना अटक सकता है पैसा

कई किसानों की किस्त सिर्फ इस वजह से रुकी हुई है क्योंकि उन्होंने जरूरी कागजात अपडेट नहीं किए हैं. जिनमें ई-केवाईसी करवाना जरूरी है. साथ ही फार्मर आईडी बनवाना भी जरूरी है. इसके अलावा आधार और बैंक अकाउंट की जानकारी सही से लिंक होनी चाहिए. अगर ये सब ठीक नहीं है, तो किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है.

ऐसे करें किस्त का स्टेटस चेक

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई या नहीं, तो सबसे पहले आप PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर “Farmers Corner” में जाएं.
  • वहां “Beneficiary Status” पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
  • फिर “Get Data” पर क्लिक करें.
  • अब आपकी सारी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read