Bharat Express DD Free Dish

PNB Account Alert: 13 सितंबर के बाद बंद हो सकते हैं ये बैंक खाते, तुरंत करें ये काम

PNB Account Closure: PNB ने उन ग्राहकों को अलर्ट किया है, जिनके खातों में 30 जून 2026 तक तीन साल या उससे अधिक समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ और बैलेंस जीरो है. ऐसे खातों को 13 सितंबर 2026 के बाद बंद किया जा सकता है। ग्राहक KYC दस्तावेज जमा कर खाते को दोबारा एक्टिव करा सकते हैं.

PNB Account Alert

PNB Account Alert @pnbindia

PNB Account Alert: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बैंक ने ऐसे ग्राहकों को अलर्ट किया है, जिनके खाते लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं. PNB के मुताबिक, कुछ ऐसे खातों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिनमें पिछले तीन साल से किसी तरह का लेन-देन नहीं हुआ है और खाते में कोई बैलेंस भी नहीं है.

13 सितंबर के बाद बंद हो सकते हैं खाते

PNB की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अलर्ट के मुताबिक, 30 जून 2026 तक जिन खातों में तीन साल या उससे अधिक समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस शून्य है, उन्हें बंद किया जा सकता है. बैंक ने ऐसे ग्राहकों को 13 सितंबर 2026 से पहले जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है.

क्यों बंद किए जा रहे हैं खाते?

बैंक के अनुसार, लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे और खाली पड़े खातों का दुरुपयोग होने की आशंका रहती है. ऐसे खातों से जुड़े संभावित जोखिम और धोखाधड़ी की संभावना को कम करने के लिए बैंक ने इन्हें बंद करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही PNB समय-समय पर ग्राहकों को अपने खाते की स्थिति और KYC से जुड़ी जानकारी अपडेट रखने की सलाह देता है.

ऐसे बचा सकते हैं अपना खाता

अगर आपका PNB खाता भी इस श्रेणी में आता है, तो उसे बंद होने से बचाने के लिए जल्द से जल्द संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करें. बैंक के निर्देश के मुताबिक, ग्राहक को जरूरी KYC दस्तावेज जमा कराकर निष्क्रिय खाते को दोबारा सक्रिय करवाना होगा. इससे बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल जारी रखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी! आज अचानक धड़ाम हुए दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव

खाते की स्थिति नहीं पता तो क्या करें?

अगर आपको यह जानकारी नहीं है कि आपका खाता इन नियमों के दायरे में आता है या नहीं, तो अपनी PNB शाखा से संपर्क करना बेहतर होगा. बैंक ने ग्राहकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-1800 और 1800-2021 भी साझा किए हैं. इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए समय रहते अपने खाते की स्थिति जांच लें और जरूरत होने पर KYC प्रक्रिया पूरी कराएं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read