होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
रक्षा बंधन देश के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है. इसी वजह से देश के लगभग हर राज्य में रक्षाबंधन के दिन बैंकों की छुट्टी रहती है. लेकिन इस बार इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि रक्षाबंधन पर बैंकों की छुट्टी 30 अगस्त को पड़ रही है या 31 अगस्त को. आइये जानते हैं.
प्रत्येक कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक छुट्टियों की एक सूची निकाली जाती है. इसके मुताबिक, कुछ शहरों में रक्षाबंधन की छुट्टी 30 अगस्त को तो कुछ शहरों में 31 अगस्त को रहेगी.
आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जयपुर और शिमला में बैंक 30 अगस्त को बंद रहेंगे. जबकि, देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम में बैंक 31 अगस्त को बंद रहेंगे. 31 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती और पंग-लहबसोल जैसे क्षेत्रीय त्योहारों के साथ रक्षा बंधन की छुट्टी है. इसके अलावा अगस्त के आखिरी हफ्ते में 28 अगस्त और 29 अगस्त को पहले ओणम और थिरुवोणम के मौके पर तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे. आपको बता दें कि अगस्त में शनिवार, रविवार और अन्य छुट्टियों को मिलाकर बैंकों में कुल 14 दिन की छुट्टी है.
ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp ने किया बड़ा ऐलान, अब इन फीचर्स को कर सकेंगे यूज
श्री कृष्ण जन्माष्टमी, विनायक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन और श्रीमंत शंकरदेव की जयंती जैसे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण सितंबर में बैंक में कुल 17 दिनों की छुट्टी रहेगी. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर (अलग-अलग शहरों में), गणेश चतुर्थी 19 और 20 सितंबर (अलग-अलग शहरों में) को है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…