Bharat Express DD Free Dish

सुकन्या समृद्धि और PPF समेत इन छोटी बचत योजनाओं पर सामने आया सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें नई ब्याज दर

व‍ित्‍त मंत्रालय की तरफ से जारी नोट‍िफ‍िकेशन के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से स्‍मॉल सेव‍िंग स्‍कीम पर पहले की तरह ब्‍याज म‍िलेगा. आबीआई की तरफ से रेपो रेट में कटौती क‍िये जाने के बाद इस बार सेव‍िंग स्‍कीम्‍स पर म‍िलने वाले ब्‍याज को कम क‍िये जाने की उम्‍मीद थी.

Small Saving Scheme

Small Saving Scheme: सरकार ने फाइनेंश‍ियल ईयर 2025-26 की पहली त‍िमाही (अप्रैल-जून) के ल‍िए स्‍मॉल सेव‍िंग स्‍कीम पर ब्‍याज दर का ऐलान कर द‍िया है. इस बार सेव‍िंग स्‍कीम की ब्‍याज दर में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया है. नई घोषित ब्‍याज दर वित्तीय वर्ष 2025-26 की अप्रैल और जून तिमाही के लिए लागू होंगी. नोट‍िफ‍िकेशन के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से स्‍मॉल सेव‍िंग स्‍कीम (Small Savings Scheme) पर पहले की ही तरह ब्‍याज म‍िलेगा. हालांक‍ि, प‍िछले द‍िनों आबीआई (RBI) की तरफ से रेपो रेट में कटौती क‍िये जाने के बाद इस बार सेव‍िंग स्‍कीम्‍स पर म‍िलने वाले ब्‍याज को कम क‍िये जाने की उम्‍मीद थी.

PPF, सुकन्या समृद्धि समेत इन योजनाओं पर कितना ब्याज?

1 अप्रैल से शुरू होने वाली त‍िमाही के लि‍ए पीपीएफ पर 7.1%, एनएससी (NSC) पर 7.7%, सीन‍ियसर स‍िटीजन सेव‍िंग स्‍कीम (SCSS) पर 8.2% और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर 8.2% का ब्‍याज म‍िलेगा. छोटी बचत योजनाओं को पोस्‍ट ऑफ‍िस स्‍कीम भी कहा जाता है. जारी किए गए नोट‍िफ‍िकेशन के अनुसार फाइनेंश‍ियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही यानी 1 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 30 जून 2025 को खत्‍म होने वाली त‍िमाही के ल‍िए लागू होंगी. फाइनेंश‍ियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही (1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च 2025) के लिए दरें ही अगली त‍िमाही के लि‍ए लागू रहेंगी.

सरकार ने किया अप्रैल-जून 2025 की दरों का ऐलान

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की तरफ से 28 मार्च 2025 को इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया गया. सर्कुलर 1 अप्रैल 2025 और 30 जून 2025 के बीच पोस्‍ट ऑफ‍िस स्‍कीम की ब्याज दरों को लेकर है. पोस्‍ट ऑफ‍िस सेव‍िंग स्‍कीम की ब्याज दर में आखिरी बार फाइनेंश‍ियल ईयर 2023-24 की अंतिम तिमाही यानी जनवरी और मार्च 2024 के बीच बदलाव किया गया था. उस समय सरकार ने तीन साल की एफडी और और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के लिए ब्याज दर में इजाफा क‍िया था. तीन साल की एफडी के लिए ब्याज दर 7% से बढ़ाकर 7.1% कर दी गई थी और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के लिए ब्‍याज 8% से बढ़ाकर 8.2% कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: पारा चढ़ने के साथ AC का ब्लास्ट होना शुरू, ऐसा न हो इसके लिए बस करें ये काम

अप्रैल 2024 से ब्‍याज दर में कोई बदलाव नहीं

बाकी योजनाओं के लिए ब्याज दर में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था. हालांकि अप्रैल 2024 से स्‍मॉल सेव‍िंग स्‍कीम के लिए ब्याज दर में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. केंद्र सरकार की तरफ से हर तीन महीने में स्‍मॉल सेव‍िंग स्‍कीम्‍स के लिए ब्याज दर की समीक्षा और निर्धारण क‍िया जाता है. पोस्‍ट ऑफ‍िस स्‍कीम्‍स पर ब्याज दरें श्यामला गोपीनाथ समिति की तरफ से सुझाए गए तरीके के आधार पर तय की जाती हैं.

समिति की सिफारिश के अनुसार विभिन्‍न स्‍मॉल सेव‍िंग स्‍कीम के लिए ब्याज दरें समान अवधि के सरकारी बॉन्‍ड की पैदावार से 25 से 100 बेस‍िस प्‍वाइंट (100 आधार अंक = 1%) के दायरे में तय की जानी चाहिए. यह तरीका स्‍मॉल सेव‍िंग स्‍कीम की ब्याज दरों को प्रतिस्पर्धी और निवेशकों के लिए आकर्षक बनाए रखने के लिए बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest