Delhi Women 2500 Rupees Scheme: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है और 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सत्ता में वापसी की है. आम आदमी पार्टी (आप), जो लगातार दो बार सत्ता में आई थी, इस बार जीत का हैट्रिक बनाने में विफल रही. इसके साथ ही दिल्ली की महिलाओं के बीच एक नया सवाल उठ खड़ा हुआ है, जो भाजपा द्वारा घोषणा की गई 2500 रुपये की योजना से जुड़ा हुआ है. जी हां, अब दिल्ली की महिलाओं को इंतजार है कि कब उन्हें हर महीने ढाई हजार रुपए मिलेंगे. चलिए आपको बताते हैं कब शुरू हो सकती है यह स्कीम.
अरविंद केजरीवाल का 2100 रुपये का वादा
चुनाव से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो महिलाओं को 2100 रुपये महीना दिया जाएगा. लेकिन अब भाजपा की जीत के बाद दिल्ली की महिलाओं को एक और बड़ा ऐलान सुनने को मिला है. भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि चुनाव जीतने पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने मिलेंगे.
कब शुरू हो सकती है योजना? (Delhi Women 2500 Rupees Scheme)
अब जब दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिल चुकी है और सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, तो महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि इस योजना के तहत उन्हें कब से लाभ मिलेगा. जानकारी के अनुसार, इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन मार्च में शुरू हो सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि 8 मार्च, यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए 73.90 करोड़ से अधिक ‘ABHA’ आईडी बनाई गई : स्वास्थ्य मंत्रालय
रजिस्ट्रेशन और पात्रता (Delhi Women 2500 Rupees Scheme)
दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा सरकार इस योजना के लिए कौन सी पात्रताएं (Eligibility) तय करेगी. लेकिन माना जा रहा है कि योजना का लाभ निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को दिया जाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




