Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Summer Special Trains: गर्मी में यूपी यात्रियों को मिलेगी राहत, इतनी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान

IRCTC: भारतीय रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. ये ट्रेनें यूपी के यात्रियों के​ लिए संचालित की जाएगी. अब टिकट प्राप्त करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा.

Indian Railway

Indian Railway

Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. क्योंकि, अब आप ट्रेन में टिकट बुक करा सकते हैं और कंफर्म सीट पा सकते हैं. भारतीय रेलवे ने गर्मियों की स्कूली छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रेलवे बोर्ड ने आज गर्मी के मौसम में गंगा पुष्करालू और विशाखापत्तनम और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. तेलुगु और उत्तर प्रदेश राज्यों को जोड़ने की यह पहल सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों के कारण की गई है.

कब चलेंगी स्पेशल ट्रेनें 

विशाखापत्तनम से वाराणसी के लिए गंगा पुष्करालु के लिए विशेष ट्रेनें 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को चलेंगी. वापसी के दौरान ये ट्रेनें 20 अप्रैल और 27 अप्रैल को चलेंगी. मई में विशाखापत्तनम से वाराणसी और वापसी के लिए स्पेशल ट्रेनें भी 5 दिन और चार दिन चलेंगी. जून में गर्मी के मौसम में भीड़ के कारण विशाखापत्तनम से वाराणसी और वापसी के लिए 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.

कन्फर्म टिकट प्राप्त करें! 

अगर आप गर्मियों में वाराणसी जाना चाहते हैं तो इन 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं. इसके लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं. अगर आप समय से बुकिंग करा लेते हैं तो आपको इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz-Raghav Viral Video: इस एक्टर को डेट कर रही हैं शहनाज गिल? सलमान खान ने दिया इशारा, हाथ में फूल लिए दिखाई दीं एक्ट्रेस

217 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान

रेलवे पहले ही 217 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान कर चुका है. ये ट्रेनें 4010 फेरे पूरे करेंगी. जिससे रेल यात्रियों का सफर आसान हो सके. बिहार और उत्तर प्रदेश में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जोन से 10 ट्रेनें और एसडब्ल्यूआर जोन से 69 ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है, जो 1768 फेरे चलेंगी. पश्चिम रेलवे 40 ट्रेनों का संचालन कर रहा है जो 846 बार यात्रियों को ले जाएंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital