यूटिलिटी

UPI payments: आरबीआई ने यूपीआई पेमेंट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानिए कैसे ले सकते है लाभ

UPI payments Rules: यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके नियमों में और ढील देते हुए इसे आसान बना दिया है. आरबीआई के इस नए बदलाव से यूपीआई पेमेंट के जरिए म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करना और आसान हो गया है. इसके साथ ही ऑनलाइन खरीदारी, होटल बुकिंग, ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन के लिए यूपीआई भुगतान को पहले से और भी ज्यादा आसान बना दिया गया है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कि ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह UPI भुगतान के लिए उपयोगकर्ताओं की संख्या को और अधिक बढ़ाएगा. आरबीआई गवर्नर ने 7 दिसंबर 2022 को कहा था कि एक बार जब यूपीआई ग्राहक अपने बैंक खाते में पैसे ब्लॉक करने की सहमति दे देता है तो मर्चेट वर्तमान में एक बार भुगतान की अनुमति के बजाय अधिकतम राशि तक कई बार डेबिट करने की अनुमति पा सकता है. यूपीआई में इस बदलाव से ग्राहकों के लिए निवेश के उद्देश्यों जैसे शेयर बाजार में खरीदारी, ऑनलाइन शॉपिंग, होटल बुकिंग के लिए पैसा रखना बेहद आसान कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- JioMart पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, मिलेगा कैशबैक, लोहड़ी पर आप भी उठा सकते हैं स्कीम का लाभ

यूपीआई ग्राहक म्युचुअल फंड एसआईपी, ओटीटी जैसे नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार, म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स स्पॉटिफाई और एप्पल म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन के लिए रिकरिंग पमेंट भी कर सकते हैं. यह यूपीआई ऑटोपे सुविधा के जरिए किया जाता है. यूपीआई भुगतान सिस्टम का यूज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट पर पेमेंट करने के लिए भी होता है. इसके लिए आप वर्चुअल भुगतान एड्रेस दर्ज कर सकते है या फिर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेंट कर सकते है.

मर्चेंट को मिलेगी कई बार डेबिट की अनुमति

रिकरिंग भुगतान या एकमुश्त भुगतान के लिए ग्राहक के बैंक खाते में अमाउंट ब्लॉक करने के लिए मर्चेंट को ग्राहक का कंसेंट करना पड़ता है. नए नियमों के बदलाव के मुताबिक मर्चेंट अनुमति के बाद अधिकतम राशि को कई बार डेबिट कर सकता है. बता दें कि वर्तमान में एक बार ग्राहक के सहमति से मर्चेंट भुगतान पाने के लिए केवल एक डेबिट ही कर सकता है. वहीं नए बदलाव के बाद मर्चेंट ग्राहक के बैंक खाते से कई डेबिट कर सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

7 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

45 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

55 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago