Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त से QR Code RC सिस्टम लागू, स्मार्ट कार्ड से होगा वाहन रजिस्ट्रेशन; जानें क्या है नया बदलाव

उत्तर प्रदेश में वाहन रजिस्ट्रेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 अगस्त से कागज की आरसी की जगह QR कोड और चिप आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे.

UP News, QR Code RC

QR Code RC: उत्तर प्रदेश में वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) से जुड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 अगस्त से अब कागज वाली आरसी की जगह क्यूआर कोड और इलेक्ट्रॉनिक चिप से लैस स्मार्ट कार्ड आरसी जारी की जाएगी. इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर इस पूरे सिस्टम को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. विभाग का मानना है कि नई स्मार्ट RC से न सिर्फ दस्तावेजों की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि वाहन से जुड़ी जानकारी को आसानी से और तेजी से वेरिफाई भी किया जा सकेगा.

QR Code RC से क्या होगा बदलाव?

नई व्यवस्था के तहत अब वाहन मालिकों को कागज की आरसी नहीं मिलेगी. उसकी जगह एक स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, जिसमें चिप और क्यूआर कोड होगा. इस कार्ड को स्कैन करके वाहन की पूरी जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी. इससे फर्जीवाड़े और दस्तावेजों के दुरुपयोग पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी.

आवेदन और प्रक्रिया कैसे होगी?

स्मार्ट कार्ड आरसी पाने के लिए वाहन स्वामियों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा. इसके साथ सरकार द्वारा तय किया गया न्यूनतम शुल्क भी जमा करना होगा. पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे कामकाज पहले की तुलना में ज्यादा पारदर्शी और तेज हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- सोना-चांदी में भारी गिरावट से निवेशकों को झटका, जून में लगातार टूट रहे दाम; जानें आज के ताजा रेट

तेजी से पूरा होगा काम

उत्तर प्रदेश लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड जेम पोर्टल के माध्यम से 10 दिनों के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी करेगा. इसके बाद उपयुक्त वेंडर का चयन कर सिस्टम का ट्रायल शुरू किया जाएगा.

विभाग ने लक्ष्य रखा है कि पूरी तैयारी 15 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाए. इसके तहत 25 जुलाई तक सभी तकनीकी उपकरण और जरूरी सिस्टम इंस्टॉल कर दिए जाएंगे, ताकि 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में स्मार्ट आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो सके.

आपको बताते चलें कि नई QR Code RC व्यवस्था से वाहन रजिस्ट्रेशन सिस्टम ज्यादा सुरक्षित, तेज और डिजिटल हो जाएगा. इससे न सिर्फ आम लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read