Bharat Express DD Free Dish

दुनिया का सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन Vivo कल करेगा लॉन्च– X Fold 5 और X200 FE, जानें इनके दमदार फीचर्स और कीमत

Vivo भारत में 14 जुलाई को दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन – Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE – लॉन्च करने जा रहा है. X Fold 5 दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा, जबकि X200 FE किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स देगा.

Vivo Smartphone

Vivo भारत में अपने दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है. इनमें एक फोल्डेबल डिवाइस भी शामिल है. ये दोनों फोन – Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE – कल यानी 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे. कंपनी ने इनका टीज़र अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है और कुछ खास फीचर की जानकारी भी शेयर कर दी है.

बेहद हल्का और स्लिम फोल्डेबल फोन–Vivo X Fold 5

Vivo X Fold 5 को दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है. फोल्ड होने पर इसकी मोटाई केवल 9.2 मिलीमीटर है, जबकि खुलने पर यह 4.3 मिलीमीटर पतला हो जाता है. इसका वज़न महज 217 ग्राम है, जिससे इसे जेब में रखना भी बेहद आसान होगा.

बैटरी की बात करें तो फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 80W फास्ट चार्जर और 40W वायरलेस चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है. इसमें फ्लैगशिप क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का आप्शन हो सकता है.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें दो AMOLED स्क्रीन मिलती हैं – बाहर की 6.53 इंच की कवर स्क्रीन और अंदर की 8.03 इंच की मुख्य डिस्प्ले. दोनों ही पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आते हैं. कैमरा सेटअप भी काफी प्रीमियम रखा गया है. इसमें Zeiss ब्रांड का ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा – तीनों लेंस 50MP के हैं. मेन कैमरा Sony IMX921 सेंसर पर आधारित है, जबकि अल्ट्रा-वाइड लेंस Samsung JN1 सेंसर के साथ आएगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो 20MP के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं. इस फोन की कीमत लगभग ₹1,49,999 हो सकती है.

प्रीमियम फीचर्स के साथ–Vivo X200 FE

Vivo X200 FE को भी उसी दिन भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा. यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन और शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा. इसमें MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. यह डिवाइस 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा.

फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो हाई क्वालिटी व्यूइंग अनुभव देगा. इसकी मोटाई करीब 8 मिलीमीटर होगी. बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. कैमरा के मामले में यह फोन भी किसी से कम नहीं है. इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा – 50MP का प्राइमरी लेंस, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस.

साथ ही, फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होगा. सॉफ़्टवेयर के तौर पर यह Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर चलेगा और इसमें Google Gemini AI असिस्टेंट समेत कई AI फीचर्स मिलेंगे. Vivo X200 FE की शुरुआती कीमत ₹54,999 हो सकती है. वहीं, हाई-एंड वेरिएंट की कीमत ₹59,999 तक जा सकती है.

कंपनी इन दोनों फोन्स को भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart और अपनी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध कराएगी. Vivo का यह डुअल लॉन्च फोल्डेबल और प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है. Vivo X Fold 5 जहां अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस के साथ फोल्डेबल सेगमेंट में कड़ी टक्कर देगा, वहीं X200 FE ज्यादा किफायती कीमत में प्रीमियम अनुभव देगा.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को मिला MP सरकार का तोहफा, अब खाते में आएंगे 1500 रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read