होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रतीकात्मक
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट कुछ ऐसे दस्तावेज हैं जिनकी जरूरत भारत में रहने वाले हर नागरिक को होती है. इन सभी दस्तावेजों से न केवल आप अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं, बल्कि किसी सरकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं. बैंक में खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड जरूरी है. वहीं, विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है. ऐसे में लोग इन दस्तावेजों को काफी संभाल कर रखते हैं.
बजट 2023 में यह ऐलान किया गया था कि पैन कार्ड अब बिजनेस आईडी के रूप में यूज किया जाएगा. अगर आपको किसी भी फाइनेंशियल काम को पूरा करना है तो इसके लिए आपके पास पैन कार्ड होना आवश्यक है. ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो पैन कार्ड का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वरना बाद में इसका गलत फायदा उठाया जा सकता है.
आधार कार्ड एक यूनिवर्सल आईडी (Universal ID) है. यह लगभग हर सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी होता है. अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके आधार कार्ड को सरेंडर करने का कोई विकल्प नहीं है. ऐसे में आप आधार को लॉक करवा सकते हैं. आधार लॉक करवा कर आप इसके दुरुपयोग को रोक सकते हैं.
ये भी पढ़ें- WhatsApp: आ रहा WhatsApp कॉल शेड्यूल फीचर, Android और IOS दोनों के लिए ऐसे करेगा काम
बता दें कि आधार कार्ड की तरह पासपोर्ट सरेंडर करने का कोई विकल्प नहीं है. पासपोर्ट को हर 10 साल बाद रिन्यू कराना होता है. यदि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो वह स्वत: ही अमान्य हो जाएगा. ऐसे में तब तक पासपोर्ट को संभाल कर रख लें ताकि वह गलत हाथों में न पड़ जाए.
चुनाव में वोट डालने के लिए हर व्यक्ति के पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है. यह भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहचान पत्र है. यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो आप उसका वोटर आईडी कार्ड रद्द करवा सकते हैं. इसके लिए आपको चुनाव आयोग के दफ्तर जाकर फॉर्म-7 लेना होगा. इसके बाद आपकी वोटर आईडी रद्द कर दी जाएगी.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…