Bharat Express DD Free Dish

घर पर बेटी से झूठ बोलकर प्रेमी के पास होटल पहुंची पत्नी, पीछे-पीछे पहुंच गया पति! हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

Agra Extramarital Affair News: आगरा के एक होटल में पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद मौके पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबको थाने ले गई.

Agra Extramarital Affair News

Agra Extramarital Affair News

Agra Extramarital Affair News: आगरा से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक होटल में पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद मौके पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबको थाने ले गई.

यह पूरा मामला सोमवार दोपहर करीब 3 बजे के आसपास का है. जहां आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में मौजूद एक होटल में एक महिला अपने प्रेमी के साथ गई थी. दोनों ने एक कमरे में थे. तभी वहां पर महिला का पति भी पहुंच गया. देखते ही देखते होटल का माहौल गर्म हो गया. पति ने जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ दिखी. जिसके बाद तीनों होटल में जमकर हंगामा करने लगे.

हंगामा होते देख मौके पर होटल के स्टाफ पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे. बात बनता नहीं देख होटल वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों को थाने ले आई. काफी गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ.

पत्नी पर पहले से ही था पति को शक

बताया जा रहा है कि पति कमला नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह चांदी का कारोबारी है. उसे कई दिनों से शक था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है. इसी शक के चलते पिछले कई दिनों से पति उसका पीछा कर रहा था.

सोमवार को पत्नी ने अपनी बेटी से बताया कि वो किसी काम से बाहर जा रही है. इसकी भनक पति को लग गई. पत्नी घर से निकलकर सीधे होटल पहुंच गई, जहां उसका प्रेमी पहले से ही कमरे में मौजूद था. पति भी पत्नी का पीछा करते हुए होटल पहुंच गया और हंगामा शुरू कर दिया.

पति-पत्नी और वो के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

होटल में पति-पत्नी के बीच जमकर तकरार हुई. हंगामा देख होटल के कर्मचारी भी मौके पर आ गए और पुलिस को खबर कर दी. पति, पत्नी और वो के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से मौके पर भीड़ लग गई.

ये भी पढ़ें- 18 मौतें, 7 महिलाएं डायलिसिस पर… फिर भी ‘बाकी बातें ब्रेक के बाद’; राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पुलिस के मुताबिक पत्नी ने पति पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा रखी है. इसके बाद भी वो पति के साथ ही घर में रह रही है. दोनों के बीच हमेशा विवाद चलते रहता है. हालांकि शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read