Bharat Express DD Free Dish

मंदिर की लूट से लेकर पेट्रोल में मिलावट तक; योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Targets Yogi Government: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग रामराज्य की बात करते हैं लेकिन ‘राम धन’ को ही लूट लेते हैं.

Akhilesh Yadav Targets Yogi Government

Akhilesh Yadav Targets Yogi Government

Akhilesh Yadav Targets Yogi Government: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग रामराज्य की बात करते हैं लेकिन ‘राम धन’ को ही लूट लेते हैं.

उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में धार्मिक स्थलों से लूट की गई है. जब मामला खुल गया तो अपनी नाकामी छिपाने के लिए इन्होंने छोटे कर्मचारियों पर सारा मामला डालकर उन्हें निशाना बनाया.

अखिलेश यादव बोले,

यह कोई कल्पना कर सकता है कि जो लोग कहते थे कि हम रामराज लायेंगे, उन्होंने राम धन को ही लूट लिया. इस मामले में किन्हें पकड़ा उन्होंने? छोटे कर्मचारियों को पकड़ा और बदनामी से बचने के लिए जातिवादी राजनीति करने लगे.

भिखारी भी मंदिर से नहीं करता चोरी

उन्होंने आगे कहा कि अगर मंदिर के बाहर कोई भिखारी भी बैठा है, जिसके पास बिल्कुल पैसा नहीं होता. अगर वो भी मंदिर जाए तो चोरी नहीं करता. वो इंतजार करता है कि कोई उसे कुछ देगा. लेकिन यहां तो सब तस्वीरें सामने आ गईं.

ईंधन में एथेनॉल मिलावट पर अखिलेश यादव ने कई सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि सुना है पेट्रोल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है. जो गाड़ी पेट्रोल से चलनी चाहिये, जिसका माइलेज ज्यादा आना चाहिये. उसमें मिलावट हो रही है. अगर ये सही है तो सरकार को उन कंपनियों से यह कहना चाहिये कि वो विज्ञापन दें कि मिलावट से गाड़ी और अच्छी चलेगी. अखिलेश यादव ने इसे जनता के साथ धोखा करार दिया.

कानून व्यवस्था पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी अखिलेश यादव ने खूब तंज कसा. उन्होंने कहा कि हमने यूपी 100 जैसी सेवा दी थी ताकि मदद के लिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके. लेकिन अब पुलिस की कार्यशैली खराब कर दिया गया है. आज अगर आप थाने जाएं तो सबसे पहले आपकी जेब देखी जाती है. हर जगह चाहे पुलिस हो या तहसील सिर्फ पैसा देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 16 अगस्त, 16 मिनट और 16 रुपए: कानपुर में इस ऑफर ने मचा दी भगदड़, पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार में सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं. उसकी जगह आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. अगर समाजवादी सरकार यूपी में आती है तो सबको आरक्षण के जरिये सबको बराबर का हक दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read