Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सपा सांसद को दो करोड़ के बिजली बिल पर राहत, छह लाख जमा करने पर कनेक्शन बहाल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद जिया उर रहमान को बड़ी राहत देते हुए दो करोड़ के पुराने बिजली बिल पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने छह लाख जमा करने पर विद्युत कनेक्शन बहाल करने का आदेश दिया है.

Karkardooma Court of Delhi

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद जिया उर रहमान के संभल स्थिति आवास में लगभग दो करोड़ के बिजली बिल बकाया भुगतान की मांग में जारी 15 मई 2025 की नोटिस पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने सपा सांसद को कहा है कि वह दो सप्ताह के भीतर 6 लाख रुपए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड, संभल के कार्यालय जमा करेंगे. कोर्ट ने पैसा जमा करने पर तत्काल प्रभाव से विद्युत कनेक्शन बहाल करने का निर्देश दिया है.

यह आदेश न्यायमूर्ति एस डी सिंह एवं न्यायमूर्ति संदीप जैन की खंडपीठ ने सपा सांसद जियाउर्रहमान की याचिका पर पारित किया है.
हाईकोर्ट ने पावर कारपोरेशन के अधिवक्ता व सरकारी अधिवक्ता को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है तथा याचिका पर सुनवाई के 2 जुलाई 25 की तारीख नियत की है.

सपा सांसद के अधिवक्ता विधान चंद्र राय का कहना था कि याची से 4 हजार 138 दिन पुराना असेसमेंट किया गया है. कहा गया है कि 12 वर्ष पुराना असेसमेंट करने का अधिकार नहीं है. कहा गया था कि 365 दिन तक का असेसमेंट करने का अधिकार है. अधिवक्ता की बहस थी कि एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने ऐसा आदेश पारित कर कानूनी गलती की है.

मामले के अनुसार अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड संभल ने 15 मई 25 को आदेश पारित कर याची के खिलाफ 1 करोड़ 91 लाख की मांग की थी. यह 4 हजार 138 दिन पुराना बिजली बिल भुगतान की मांग की गई थी.

ये भी पढ़ें: थाने पहुंचा युवक बोला – पत्नी को मार डाला, गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital