Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

थाने पहुंचा युवक बोला – पत्नी को मार डाला, गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Murder Case

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच कर बोला मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुन जब मौके पर मुआयना किया तब सभी सन्न रह गए .

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है . इस संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है.

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति आज सुबह थाने पहुँचा और वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों से बोला कि मैने अपनी पत्नी की हत्या की है. यह बात सुन अलर्ट हुए पुलिस कर्मी जब उसे लेकर मौके पर गए तो घर में उसकी पत्नी की लाश पड़ी मिली. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को हिरासत में लेकर पूँछतांछ करना शुरू कर दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है .

इस संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी पति को यह शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है और इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था और आज यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: ‘माननीय आदित्यनाथ को जन्मदिन की सौहार्दपूर्ण मुबारकबाद’, अखिलेश यादव ने देर रात ऐसे दी यूपी CM योगी को बधाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital