Ayodhya Blast News: अयोध्या के थाना पुराकलंदर अंतर्गत पगरा भारी गांव में आज रात एक मकान में भीषण विस्फोट हुआ. यह धमाका इतना तेज था कि मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया. इस हादसे में घर मालिक राम कुमार गुप्ता और उसके तीन बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
मलबे से निकाले शव
धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गईं. अधिकारियों ने बताया कि कई शव बरामद हुए हैं. एक महिला की तलाश अब भी जारी है.
जांच में पटाखों का एंगल
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि प्रथम दृष्टया हादसा सिलेंडर विस्फोट से प्रतीत हो रहा है, लेकिन अवैध पटाखा कारोबार की जांच भी की जा रही है एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतकों में दो बड़े और तीन बच्चे शामिल हैं. बच्चों की उम्र 7 से 12 वर्ष बताई जा रही है.
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर इलाज दिलाने के निर्देश दिए. साथ ही मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
यह भी पढ़िए: कानपुर के मूलगंज बाज़ार में स्कूटर में विस्फोट क्यों हुआ? कमिश्नर ने बताई वजह?
Also Follow Bharat Express on Youtube
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



