Baba Ramdev Mathura Visit: मथुरा/राकेश पचौरी: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने एक बार फिर अपने बेबाक और तीखे बयानों से सुर्खियां बटोर ली हैं. मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रम में ‘कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव’ में शामिल होने पहुंचे बाबा रामदेव ने बाबरी मस्जिद, सनातन संस्कृति और संतों के बीच चल रहे विवादों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग बाबरी की बात करेंगे, उनका पतन निश्चित है.
‘यह राम, कृष्ण और शिव का देश है’
बाबा रामदेव ने बाबरी मस्जिद विवाद (Baba Ramdev On Babri Masjid) पर कड़ा रुख अपनाते हुए सनातन विरोधियों को सीधी चेतावनी दी. उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि भारत देश भगवान श्रीकृष्ण, राम, हनुमान और शिव का देश है. जो बाबरी की बात करेगा, वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा. योग गुरु ने देशवासियों और भक्तों से अपील की कि वे अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत को हर हाल में मजबूत बनाए रखें.
‘संतों को शोभा नहीं देते ऐसे विवाद’
हाल ही में प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) के साथ हुई कथित अभद्रता के मामले पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने संत समाज को नसीहत देते हुए कहा कि संतों को ऐसे सांसारिक और आपसी विवादों में नहीं पड़ना चाहिए. रामदेव ने कहा और संतों से भक्ति मार्ग और समाज के कल्याण पर अपना ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया. उनका यह बयान संतों के बीच सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से दिया गया माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: एक दिन के लिए क्यों बढ़ाई गई AI Summit? अब 21 फरवरी तक रहेगा जारी; जानें एंट्री का समय
‘मामला सुप्रीम कोर्ट में है’ (Baba Ramdev On UGC)
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और सनातन शिक्षा नीति को लेकर चल रही हालिया बहस पर भी रामदेव ने स्थिति स्पष्ट की उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है और उस पर रोक (Stay) लगा दी गई है. बाबा रामदेव ने भक्तों और समर्थकों से न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखने का आह्वान किया है. इस महोत्सव में देशभर से आए साधु-संतों और हजारों भक्तों की भीड़ मौजूद थी, जिन्होंने बाबा रामदेव के बयानों का जयकारों के साथ समर्थन किया.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




