गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आज गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित प्रतिष्ठित यशोदा हॉस्पिटल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यशोदा हॉस्पिटल्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा से आत्मीय मुलाकात की तथा स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की.
इस अवसर पर जमाल सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. दिनेश अरोड़ा का व्यक्तित्व और उनकी जीवन-यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और दूरदृष्टि के माध्यम से यशोदा हॉस्पिटल को एक प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्थापित किया है.
मानव सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य: जमाल सिद्दीकी
जमाल सिद्दीकी ने कहा, ‘डॉ. दिनेश अरोड़ा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सफलता को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं माना, बल्कि मानव सेवा और समाज के कल्याण को भी अपने जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बनाया. जरूरतमंद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की उनकी सोच और सेवा-भाव सराहनीय है.’
उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय संवेदना के साथ जोड़ना बेहद आवश्यक है. यशोदा हॉस्पिटल द्वारा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं.
चिकित्सा में संवेदना जुड़ने से शरीर के साथ इंसानियत का उपचार
जमाल सिद्दीकी ने डॉ. दिनेश अरोड़ा, डॉ. रजत अरोड़ा और यशोदा हॉस्पिटल की पूरी टीम को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज में विश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं.
उन्होंने कहा, ‘जहां चिकित्सा में संवेदना जुड़ जाती है, वहां उपचार केवल शरीर का नहीं, बल्कि इंसानियत का भी होता है.’
मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों, जनसेवा तथा समाज के व्यापक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ.
ये भी पढ़ें: ‘राहुल-अखिलेश अंकल हैं…’, यूपी चुनाव से पहले आकाश आनंद की एंट्री, बीजेपी पर बरसे बसपा नेता
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

