Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ तिहरे हत्या कांड का आरोपी, केक लगाने पर की थी हत्या

UP News: बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. 50 हजार का इनामी और तिहरे हत्या कांड का आरोपी जीतू सैनी गोली लगने से मारा गया.

UP News: बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में तिहरे हत्या कांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपए का इनामी जीतू सैनी मारा गया.

मुठभेड़ में चली गोलियां

झाझर रोड सिकंदरपुर के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. पुलिस की गोली लगने से जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मौ. असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया.

हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा और कई जिंदा व खोखे कारतूस बरामद किए हैं. इससे साफ है कि आरोपी भारी हथियारों से लैस था और पुलिस पर जवाबी फायरिंग कर रहा था.

ये भी पढ़ें-‘मटन पार्टी दो और टीसी ले जाओ’, बिहार में शिक्षक की अजीबोगरीब मांग, BDO ने दिए जांच के आदेश

तिहरे हत्या कांड का आरोपी

जीतू सैनी खुर्जा में हुए तिहरे हत्या कांड का मुख्य आरोपी था. लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें-आफत या राहत? दिल्ली में धूल भरी आंधी का तांडव, यूपी-बिहार के 50 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

क्या है पूरा मामला?

25 अप्रैल की रात खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित एक जिम में खौफनाक वारदात हुई. इस दौरान अमरदीप सैनी, उनके चचेरे भाई मनीष सैनी और भतीजे आकाश को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. घटना के बाद अमरदीप के पिता सरूप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उनकी तहरीर पर मुख्य आरोपी जीतू सैनी समेत कुल दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस जांच के दौरान सोनू सैनी का नाम भी सामने आया. वहीं, रूपेश, नरेश, मयंक, रिंकू और भारत को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें-दोस्ताना या रणनीतिक? पुतिन-ट्रंप की 90 मिनट की फोन वार्ता में छिपा बड़ा राज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital