Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चंदौली में पतंग विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Chandauli kite Dispute: चंदौली के दिग्घी गांव में बच्चों के बीच पतंग लूटने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन लोग घायल हुए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा.

Chandauli kite Dispute: चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के दिग्घी गांव में बच्चों के बीच पतंग लूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गया. मामूली सी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई.

लाठी-डंडों से हुई भिड़ंत

गांव में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना में एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

घायलों का इलाज जारी

झगड़े में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

मामले की जांच जारी

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा, सियासी खींचतान के बीच सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डिके शिवकुमार के साथ पहली मीटिंग

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने एहतियातन गांव में गश्त बढ़ा दी है ताकि दोबारा कोई विवाद न हो. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital