Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या में बढ़ते जा रहे श्रद्धालु, CM योगी ने हवाई सर्वे कर लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा

Ayodhya Ram Mandir: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया, जहां सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं.

CM Yogi in ayodhya
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया, जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान सीएम ने राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और सरयू स्नान घाट पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों से फोन पर दिशा-निर्देश दिए.

मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं, जिनके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. इन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्या में बैरिकेडिंग की गई है, और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे भीड़ के बढ़ने के कारण कुछ दिनों तक बाहर जाने से बचें. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी पार्किंग भी बनाई है, ताकि वाहनों की व्यवस्था ठीक से की जा सके.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया और बढ़ती भीड़ के दबाव को देखा. वहीं, आईजी प्रवीण कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल ने राम जन्मभूमि के आस-पास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली.

सीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. अयोध्या में इस समय करीब 70 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं, जिनमें से कई लोग महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या आए हैं.

राम मंदिर के दर्शन करते श्रद्धालु
राम मंदिर के दर्शन करते श्रद्धालु

सीएम के निर्देशों पर प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़िए: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीर्थ यात्रियों को और बेहतर सुविधा देने के लिए अग्रसर, जानें इस बार नया क्‍या होगा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital