Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हमेशा किया हिंदू आस्था का अपमान…गोरखपुर में सपा-कांग्रेस पर गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर में 572 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा राम-कृष्ण को काल्पनिक बताकर हिंदुओं का अपमान किया, तो वहीं सपा का इतिहास राम भक्तों के खून से सना है.

CM Yogi Attacks SP Congress History Of Defaming Hindu Faith

CM Yogi Attacks SP-Congress: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के बांसस्थान में 572 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के मौके पर सीएम योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि इनका इतिहास तो राम भक्तों के खून से सना हुआ है.

हमेशा किया हिंदू आस्था का अपमान: CM Yogi

सीएम योगी ने कांग्रेस के पुराने फैसलों की याद दिलाते हुए कहा कि इस पार्टी ने शुरू से ही भारतीय विरासत को नीचा दिखाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जब देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला, तब कांग्रेस ने इसका विरोध किया था.

इतना ही नहीं, कांग्रेस के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज कांग्रेस के नेता सफाई दे रहे हैं कि उन्होंने कभी राम को काल्पनिक नहीं बताया. लेकिन सच यह है कि साल 2006 में सुप्रीम कोर्ट में इसी कांग्रेस सरकार ने हलफनामा देकर भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को महज एक मिथक और काल्पनिक बताया था.’

सपा ने कांवड़ यात्रा पर लगाया था रोक

मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए सवाल किया कि लोग कैसे भूल सकते हैं कि सपा और कांग्रेस के राज में यूपी में किस कदर दंगे हुआ करते थे? उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकारों के समय हिंदुओं के त्योहारों और पर्वों पर पाबंदियां लगा दी जाती थीं और शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाता था.

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार एक तरफ जहां देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान कर रही है, वहीं दूसरी ओर विकास के कार्यों को भी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ा रही है. विपक्ष की सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि वे इस विकास को पचा नहीं पा रहे हैं. उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि जाति के नाम पर बांटने की विपक्ष की साजिश असल में उत्तर प्रदेश के विकास में रोड़ा अटकाने की कोशिश है.

ये भी पढ़ें: दया बस्ती में झुग्गियों पर अचानक गरजा ‘पीला पंजा’; रोती बिलखती मां बोली- ‘दहेज निकालने तक का मौका नहीं मिला’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital