Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- चोरी करने वालों को भगवान महादंड देंगे

Dhirendra Shastri on ram mandir donation Case: राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के साथ भगवान का भी दंड मिलेगा.

Dhirendra Shastri on ram mandir donation Case

Dhirendra Krishna Shastri on ram mandir donation case: राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह माता सीता का हरण करने वाले रावण का अंत हुआ था, उसी तरह राम मंदिर में चोरी करने वालों को भी अपने कर्मों की सजा मिलेगी. उनके मुताबिक, ऐसे लोगों को सिर्फ कानून ही नहीं, बल्कि भगवान का भी कठोर दंड मिलेगा.

सीता को चुराने वाले रावण के वंश का नाश हुआ- धीरेंद्र शास्त्री

सोशल मीडिया पर सामने आए एक प्रवचन के वीडियो में शास्त्री ने कहा कि इस घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच आगे बढ़ेगी, जिससे और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि सच कहना उनका कर्तव्य है और वह बिना किसी डर के अपनी बात रख रहे हैं. शास्त्री ने दोहराया कि ‘राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान महादंड देगा और सीता को चुराने वाले रावण के वंश का नाश हुआ”. राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान से जुड़े धन में गड़बड़ी करने वालों को उनके कर्मों का परिणाम जरूर भुगतना पड़ेगा.

आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत

राम मंदिर में चंदा चोरी में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. अब तीन दिन बाद सभी आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर का बड़ा बयान, CM-PM और राष्ट्रपति का नाम लेकर क्या कहा?


पुलिस ने बताया कि मोहर्रम की छुट्टी होने के कारण आरोपियों को स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह की अदालत में पेश किया गया था. इससे पहले गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले में मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट कर्मचारी अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल और सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital