Bharat Express DD Free Dish

पश्चिम बंगाल शिफ्ट होना ठीक! इटावा के मौलाना ने सीएम योगा के खिलाफ उगला जहर, भड़की सियासत

Maulana Jarjis Calls UP Unsafe: इटावा के जर्जिस अंसारी ने पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी की सरकार और उत्तर प्रदेश को लेकर एक बयान दिया है. इसके बाद से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

Agra Uttar Pradesh Etawah Maulana Jarjis Ansari Statement Hindu Mahasabha Meera Rathore

Maulana Jarjis Calls UP Unsafe: जेपी सिंह/आगरा: उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) निवासी मौलाना जर्जिस अंसारी (Maulana Jarjis Ansari) के एक बयान ने यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल तक सियासी पारा चढ़ा दिया है. बंगाल में एक धार्मिक जलसे के दौरान मौलाना ने यूपी को मुसलमानों के लिए असुरक्षित बताया और सीएम योगी की सरकार पर सवाल उठाए. इस बयान का वीडियो वायरल होते ही आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा भड़क गई. हिंदू महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.

मौलाना का ‘भड़काऊ’ बयान

मौलाना जर्जिस अंसारी ने पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश की अपेक्षा पश्चिम बंगाल मुसलमानों के लिए ज्यादा सुरक्षित है. यूपी में मदरसों और मस्जिदों पर प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है. मस्जिदों में बिना अनुमति कोई गतिविधि नहीं हो सकती, दिन में लाउडस्पीकर नहीं बजा सकते. मैं खुद कई बार परिवार से यूपी छोड़ने की बात कर चुका हूं. उन्होंने मुस्लिम समाज से बंगाल शिफ्ट होने की अपील भी की.

हाथ में ‘ब्लैंक चेक’ और ‘रेल टिकट’

मौलाना के बयान के खिलाफ हिंदू महासभा की महिला जिला अध्यक्ष मीरा राठौर (Meera Rathore) अपने समर्थकों के साथ आगरा के ताजगंज थाने पहुंचीं और जबरदस्त प्रदर्शन किया. मीरा राठौर एक हाथ में मौलाना के खिलाफ तहरीर और दूसरे हाथ में ‘ब्लैंक चेक’ (Blank Check) और ‘रेल टिकट’ लेकर पहुंची थीं. उन्होंने कहा कि-

‘अगर मौलाना को यूपी में डर लगता है, तो वे यहां की अपनी सारी संपत्ति हमें बेच दें. मैं यह ब्लैंक चेक दे रही हूं, वे जितनी चाहे रकम भर लें. प्रॉपर्टी हम खरीदेंगे और उन्हें बंगाल जाने का टिकट हम मुफ्त में दे रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: 15 फरवरी को होगा IND vs PAK ‘महामुकाबला’? पीसीबी के तेवर पड़े ढीले, 24 घंटें में फैसला

छवि धूमिल करने का आरोप

मीरा राठौर ने ताजगंज थाने में तहरीर दी है. उन्होंने मौलाना पर भड़काऊ भाषण देने, दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है. हिंदूवादी संगठन का कहना है कि यूपी में कानून का राज है और मुस्लिम समाज सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ले रहा है. मौलाना झूठ बोलकर माहौल खराब कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read