महाकुंभ नगर: महाकुंभ 2025 के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए संकल्पबद्ध प्रदेश की योगी सरकार ने इस महाआयोजन को विश्वस्तर पर लोकप्रिय कर दिया है. पूरी दुनिया से लोग प्रयागराज महाकुंभ की अनुभूति करने आ रहे हैं. इसी क्रम में नॉर्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम महाकुंभ पहुंचे. उन्होंने इस महाआयोजन को ‘अद्वितीय और जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव’ बताया. उन्होंने इसे न केवल विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन बल्कि इतिहास का सबसे विशाल मानव समागम भी करार दिया. एरिक सोलहैम ने इस भव्य आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव इतिहास में इससे बड़ा कोई आयोजन कभी नहीं हुआ, न अमेरिका में, न यूरोप में, न चीन में और न ही विश्व के किसी अन्य कोने में.
‘यह मेरे लिए जीवन में एक बार होने वाला अनुभव’
नॉर्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम ने कहा कि महाकुंभ 2025 में अब तक 400 मिलियन (40 करोड़) से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. ये श्रद्धालु यहां देवों का आशीर्वाद लेने, आध्यात्मिक और भावनात्मक यात्रा पर निकलने, मित्रता को प्रगाढ़ करने तथा परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए जुटे हैं. यह मेरे लिए जीवन में एक बार होने वाला अनुभव था. उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है और मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि अगला महाकुंभ 144 साल बाद होगा.
दुनिया देख रही श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्वितीय संगम
सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन व डिजिटल सुविधाओं के कारण न केवल करोड़ों सनातनी बल्कि पूरी दुनिया से विभिन्न धर्मों के लोग भी महाकुंभ की अनुभूति करने आ रहे हैं. योगी सरकार द्वारा महाकुंभ के जरिए पूरी दुनिय के सामने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का भव्य प्रदर्शन कर रहा है. पूरी दुनिया से लोग यहां श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्वितीय संगम देखने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं. महाकुंभ पहुंचीं मैरीकॉम, बोलीं- सीएम योगी ने बनाया बेहतरीन माहौल अब मेडल लाना प्रदेश के युवाओं की जिम्मेदारी
- खेल महाकुंभ के मंच पर विश्वप्रसिद्ध बॉक्सर मैरी कॉम ने युवाओं को दिया जीत का मंत्र
- कहा- पैशन और पेशेंस ही मेरी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी
- बॉक्सिंग को क्रिकेट की तरह लोकप्रिय बनाना लक्ष्य: मैरी कॉम
- 13 फरवरी को यूपी के खेल मंत्री करेंगे भव्य ‘खेल महाकुंभ’ का समापन
12 फरवरी, महाकुंभ नगर. क्रीड़ा भारती और टीवाईसी द्वारा आयोजित ‘खेल महाकुंभ’ के 7वें दिन बुधवार को इंटरनेशनल बॉक्सर मैरी कॉम भी सम्मिलित हुईं. खेल संवाद संगम के संवाद सत्र में चर्चा करते हुये पूर्व राज्यसभा सांसद और कई बार विश्व विजेता रहीं महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा कि योगी जी नें उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को बहुत सपोर्ट किया है, अब मेंडल लाने की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों की है.
क्रिकेट की तरह बाकी खेलों को भी लोकप्रियता मिलनी चाहिए
मैरीकॉम ने कहा, “मैं बचपन में हर खेल खेलती थी, तब मुझे बॉक्सिंग के बारे में पता ही नहीं था. अभाव में बचपन बीता, सिर्फ चावल खाकर बचपन बीता, लेकिन खेल के प्रति जुनून जारी रहा. बॉक्सिंग का अभ्यास बाद में जब शुरू हुआ तो ठान लिया कि टॉप तक जाना है. युवा खिलाड़ियों से भी कहना चाहती हूं कि जो भी करो बस एक जगह फोकस करके पूरा मन लगाकर काम करो, अपने मन को मजबूत रखो, अनुशासन में रहो और जुनून जिंदा रखो, जीत तुम्हारी होगी.” उन्होंने कहा, “क्रिकेट की तरह बाकी खेलों को भी लोकप्रियता मिलनी चाहिए. 30 से ज्यादा देशों के साथ खेल कर मैं वर्ल्ड चैंपियन रही, उसके बाद भी महिला बॉक्सिंग को इतनी बड़ी पहचान नहीं मिल पाई, इसका मलाल है.” वो बोलीं, “शादी और बच्चे होने के बाद मैं सिर्फ और बेहतर करने की सोच और मेडल की भूख की वजह से वापस और मजबूती के साथ बॉक्सिंग में आई.”
आर्चरी में युवा सितारे चमके, 4 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
खेल महाकुंभ में 70 मीटर रेंज की तीरंदाजी प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपने अचूक निशाने का प्रदर्शन करते हुये गोल्ड मैडल अपने नाम किया. सीनियर ब्वॉयज में मथुरा के ईशु सिंह, सीनियर गर्ल्स में शामली की राखी, जूनियर ब्वॉयज में कानपुर के हरी शुक्ला, जूनियर गर्ल्स में गाजीपुर की खुशी श्रीवास्तव ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया. निर्णायक की भूमिका में विशाल और राजाबाबू और इंटरनेशनल कोच विश्वास मौजूद रहे. गुरुवार को प्रदेश के खेल मंत्री कार्यक्रम का समापन करेंगे.
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ओडिशा से बीजेपी सांसद सुकांता कुमार पाणिग्रहि और पतंजलि के संपर्क प्रमुख बजरंग देव जी मौजूद रहे. इसके साथ ही क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद सिंह, क्षेत्रीय संयोजक रजत दीक्षित, काशी प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, काशी प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल समेत क्रीड़ा भारती के तमाम पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे. सोशल मीडिया पर छाया दिव्य-भव्य महाकुंभ, टॉप ट्रेंड में रहा माघ पूर्णिमा का महापर्व
- एक्स पर नंबर वन ट्रेंड बना रहा माघ पूर्णिमा महाकुंभ
- महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने वाले यूजर्स से शेयर किया अपना अनुभव
- पुष्पवर्षा से लेकर दिव्य स्नान तक की खूब हुई तारीफ
- आकाश से हो रही थी पुष्पवर्षा, त्रिवेणी तट पर गूंजता रहा जय श्रीराम का जयघोष
महाकुंभ नगर, 12 फरवरी. माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ का दिव्य और भव्य नज़ारा सोशल मीडिया पर छाया रहा. श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और आध्यात्मिक उल्लास के बीच, माघ पूर्णिमा महाकुंभ एक्स (ट्विटर) पर नंबर वन ट्रेंड करता रहा. इस पवित्र अवसर पर आए लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे पूरे देश में उत्साह और भक्ति का माहौल बन गया.
गूंजते रहे जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष
त्रिवेणी तट पर आस्था की लहरें उमड़ पड़ीं. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे. स्नान के दौरान ‘हर हर गंगे’ और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा महाकुंभ क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. इस अद्भुत नज़ारे को श्रद्धालुओं ने अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता चारों ओर फैल गई.
श्रद्धालुओं ने बताया जीवन का सबसे पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव
इस आयोजन की भव्यता को और भी खास बनाया पुष्पवर्षा ने. हेलीकॉप्टर से होने वाली पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं के मन को प्रफुल्लित कर दिया. संगम के जल में आस्था की डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की. कई यूजर्स ने इसे ‘जीवन का सबसे पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव’ बताया.
योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सबने की सराहना
महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही. लोग योगी सरकार की ओर से की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते दिखे. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने देश-विदेश के लोगों को भी इस दिव्य आयोजन से जोड़ दिया. बता दें कि महाकुंभ में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का यह समागम हर किसी को मोह रहा है. सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश दूर-दूर तक पहुंच रहा है कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर आज भी जीवंत और प्रभावशाली है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

