Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में फिल्म ​में काम दिलाने के बहाने मॉडल के साथ चलती कार में गैंगरेप

पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तीन में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी की तलाश की जा रही है.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फिल्म ​में काम दिलाने के बहाने एक मॉडल के साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. घटना राजधानी के चिनहट इलाके में हुई. चलती कार में मॉडल को बेहोश कर एक ठेकेदार समेत तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया. यह घटना 28 अगस्त की है.

होश आने के बाद मॉडल ने विरोध किया उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया. इस संबंध में बीते 1 सितंबर को मॉडल ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, मॉडल की इंस्टाग्राम पर विपिन सिंह से दोस्ती हुई थी. विपिन उसे फिल्म के गाने में काम दिलवाने के बहाने लखनऊ बुलाता है. मॉडल राजधानी आ जाती है. आरोप है कि चिनहट के मटियारी क्षेत्र में विपिन एक स्कॉपियों में उससे मिलता है और अपने साथ देवा रोड स्थित रॉयल कंस्ट्रक्शन के दफ्तर ले जाता है. वहां पर एक युवक मौजूद था, जिसका परिचय फिल्म डायरेक्टर के तौर पर मॉडल से कराया जाता है.


ये भी पढ़ें: हरियाणा: फरीदाबाद में 12वीं के छात्र को गो-तस्कर समझकर गोली मार दी गई, अस्पताल में हुई मौत


आरोप है कि बातचीत होने के बाद विपिन मॉडल को अपने साथ लेकर वापस आ जाता है. रास्ते में वह सत्येंद्र और हिमांशु को गाड़ी में बैठा लेते हैं. उनमें से एक आरोपी मॉडल को कुछ सुंघा देता है जिससे वह बेहोश हो जाती है, फिर ​तीनों उसके साथ बलात्कार करते हैं.

चिनहट थाने में केस दर्ज

कानपुर की रहने वाली मॉडल को जब होश आता है तो वह एक होटल में होती है. यहां बाराबंकी निवासी विपिन उसे जान से मारने धमकी देते हुए कानपुर वापस लौटने को कहता है. वह डर के कारण कानपुर चली जाती है. फिर अपने परिवार के सदस्यों घटना के बारे में बता देती है. परिवार से बातचीत के बाद मॉडल ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. विपिन ठेकेदारी का काम करता है. वहीं अमेठी निवासी सत्येंद्र कंस्ट्रक्शन साइट पर लोडर चलवाने का काम करता है. तीसरा आरोपी हिमांशु भी यहीं काम करता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital