Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बीच बाजार जब दौड़ लगाने लगा बारासिंघा! हमीरपुर के मकरांव गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में एक बारासिंघा जंगल से भटककर मकरांव गांव के बीच बाजार में आ धमका. बारासिंघा को देख चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. बारासिंघा का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

Hamirpur News

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में एक बारासिंघा जंगल से भटककर मकरांव गांव के बीच बाजार में आ धमका. बारासिंघा को देख चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. रोजमर्रा के कामों में जुटे लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही बारासिंघा बाजार में उत्पात मचाने लगा. जंगली जानवर को बीच बाजार दौड़ता देख लोग इधर-उधर भागने लगे. कई दुकानदारों ने तो डर के मारे अपने दुकान का शटर तक गिरा दिया. मकरांव गांव के बाजार में बारासिंघा का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो के मुताबिक बारासिंघा जंगल से निकलकर सीधे मकरांव गांव पहुंच गया. बाजार में भीड़भाड़ और शोर-शराबे से घबराकर वह इधर-उधर कूदने लगा. कभी वह सड़क पार करता नजर आया तो कभी गलियों में घुस जाता. बाजार में मौजूद लोग इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे.

नाले में जा गिरा बारासिंघा

बारासिंघा भागते-भागते गांव के बाहर पहुंचा और एक नाले में जा गिरा. नाला के गहरा और फिसलन भरा होने के चलते वह वहीं पर फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया.

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए भीड़ को मौके से दूर किया. ताकि बारासिंघा घबराकर उछल-कूद ना मचाए.

कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

वन कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सावधानीपूर्वक रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से बारासिंघा को नाले से बाहर निकालने की कोशिश की. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बारासिंघा नाले से सुरक्षित बाहर निकल आया.

ये भी पढ़ें- देखते ही देखते स्वाहा हुई बाइक! हमीरपुर के पेट्रोल पंप पर भभकी भीषण आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक मंजर

वन कर्मियों की टीम ने बारासिंघा को अपने साथ ले जाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. जिसके बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital