Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकलेगी हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों, मंदिरों पर हमलों और धार्मिक उत्पीड़न के विरुद्ध जन जागरूकता के उद्देश्य से डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी.

dr rajeshwar singh hindu rally

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध लखनऊ के सरोजनीनगर में विशाल “हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा” आयोजित की जाएगी. इस यात्रा का आयोजन भाजपा के लोकप्रिय नेता और सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा.

हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक, धार्मिक और राजकीय संगठन भाग लेंगे, साथ ही हजारों लोग भी इसमें सम्मिलित होंगे. आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना और लोगों को जागरूक करना है.

रक्षा संकल्प यात्रा का समय और स्थान

यह यात्रा 18 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक चलेगी. इस यात्रा का आरंभ वरदानी हनुमान मंदिर, तेलीबाग से होगा और यह शनि मंदिर चौराहे तक जाएगी.

यह भी पढ़िए: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन

हिंदुओं पर जुल्‍म हुआ: डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते अत्याचारों का जिक्र करते हुए कुछ समय पहले कहा था कि 1947 में जहां हिंदू आबादी 30% थी, वहीं अब यह घटकर मात्र 8.5% रह गई है. उन्होंने बांग्लादेश सरकार द्वारा किए गए भेदभावपूर्ण कानूनों और धार्मिक उत्पीड़न को निंदनीय बताया. उन्होंने यह भी बताया कि 1971 में हुए नरसंहार में लाखों हिंदू मारे गए या विस्थापित हुए थे और इसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश में एक गंभीर जनसांख्यिकीय असंतुलन उत्पन्न हुआ.

उन्होंने एक बयान में कहा कि हर साल लाखों हिंदू बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं और 2013 से अब तक हिंदू समुदाय पर 4,000 से अधिक हमले किए गए हैं. इसके अलावा, 500 से अधिक मंदिरों को नष्ट कर दिया गया और हिंदू लड़कियों के अपहरण व बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

यह भी पढ़िए: अयोध्या में बाबर के सेनापति ने जो किया, संभल में जो हुआ और बांग्लादेश में जो हो रहा है, उसका DNA एक: CM Yogi

  • भारत एक्‍सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital