Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हाथरस बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई, रोडवेज बस ने वैन को मार दी थी टक्कर

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर शुक्रवार को एक रोडवेज बस ने वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी. मृतक एक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर आगरा लौट रहे थे.

hathras Accident

हाथरस में भीषण सड़क हादसा.

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई बस दुर्घटना में दो और बच्चों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. अधिकारियों ने शनिवार (7 सितंबर) को बताया कि अप्पी (2) और गुलशन ने अलीगढ़ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. हाथरस के जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने शनिवार (7 सितंबर) को मीडिया को बताया कि हाथरस में 11 और अलीगढ़ में 5, कुल 16 लोगों का इलाज चल रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर शुक्रवार (6 सितंबर) को एक रोडवेज बस ने वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार चार महिलाओं और इतने ही बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस अधीक्षक (SP) निपुण अग्रवाल ने बताया, ‘आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर मार दी.’

शोक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे मृतक

दुर्घटना हाथरस जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कंवरपुर गांव के पास हुई. यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे. मृतकों की पहचान इरशाद (25 वर्ष), मुन्ने खान (55 वर्ष), मुस्कान (16 वर्ष), टल्ली (28 वर्ष), तबस्सुम (28 वर्ष), नजमा (25 वर्ष), भोला (25 वर्ष), खुशबू (25 वर्ष), जमील (50 वर्ष), छोटे (25 वर्ष), अयान (2 वर्ष), सूफियान (1 वर्ष), अल्फाज (6 वर्ष), शोएब (5 वर्ष) और इशरत (50 वर्ष) के रूप में हुई है.

मृतकों में से कुछ के रिश्तेदार सलाम मोहम्मद ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनके परिवार के कुछ सदस्य हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में एक ‘चालीसवा’ (शोक अनुष्ठान) में भाग लेने के बाद आगरा स्थित अपने घर लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग एक ही परिवार के रिश्ते-नातेदार थे और आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही हाथरस के डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंच गए. वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी.

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया  शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने एक्स पर कहा कि स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार की देखरेख में पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि जारी करने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital