Kanpur Russian Dancers: कानपुर न्यायालय परिसर के अंदर वकीलों ने होली के बहाने रशियन डांसरों के एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि न्याय के मंदिर में रशियन डांसर्स अश्लील डांस कर रही हैं और सैकड़ों की संख्या में मौजूद वकील उसका लुफ्त उठा रहे हैं. इस वीडियो ने ना सिर्फ कानून के रखवालों बल्कि आम लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है.
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह कार्यक्रम अदालत के बार एसोसिएशन लॉन का है. जहां होली के रंगारंग कार्यक्रम के बहाने विदेशी डांसर्स को बुलाकर अश्लील डांस कराया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
आपत्तिजनक कपड़ों में रशियन डांस
वायरल वीडियो में विदेशी डांसर्स काफी छोटे और आपत्तिजनक कपड़े पहनकर अश्लील ठुमके लगा रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां लड़कियां डांस कर रही हैं उसके पीछे कानपुर बार एसोसिएशन का बोर्ड लगा हुआ है. इसमें स्पष्ट रूप से ‘होली एवं रंगोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम’ लिखा हुआ है.
कानपुर बार एसोसिएशन योगेंद्र अवस्थी के अध्यक्षता में होली मिलन पर रंगारंग कार्यक्रम रखा गया था।
क्या कानून के रखवाले आर्केस्ट्रा का मजा नहीं ले सकते हैं? 🤣pic.twitter.com/wfOpN8HCUb— बाबू शिकारी सिंह(ठि.-पूर्वाचल) (@BabuSahab_0003) February 28, 2026
इसी बोर्ड पर डेट 27 फरवरी 2026 और जगह ‘बार एसोसिएशन लॉन’ भी अंकित है. जो इस बात का प्रमाण दे रहा है कि यह कार्यक्रम बार एसोसिएशन लॉन में ही हुआ.
वीडियो हुई वायरल
वीडियो इंटरनेट पर आते ही यह आग की तरह वायरल हो गई. इसे जो भी देखा वो दंग रह गया. वकीलों के इस घिनौने काम पर लोग बेहद नाराजगी जता रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि आखिर जो लोग समाज को न्याय दिलाने की कसमें खाते हैं वो इस तरह के फूहड़ आयोजन कैसे करा सकते हैं. आखिर न्यायालय के द्वारा ऐसे कार्यक्रम कराने की अनुमति किसने दे दी.
ये भी पढ़ें- शंभू बॉर्डर किसान आंदोलन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गठित समिति से सीलबंद लिफाफे में मांगी रिपोर्ट
इस घटना ने एक नई बहस छेड़ दी है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर इतने महत्वपूर्ण संस्थान को अपनी गरिमा का ख्याल क्यों नहीं आया. जबकि यह संस्थान लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है और सभी को समान नजर से देखता है. वहां पर विदेशी डांसर्स को बुलाकर अश्लील डांस का आयोजन करना इसकी साख पर गहरा आघात है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


