Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lathmar Holi Barsana: रंगोत्सव में ऐसे डूबा राधारानी का गांव बरसाना, श्रीजी मंदिर पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा

Lathmar Holi 2026: बरसाना में आज लट्ठमार होली का उत्सव छाया रहा. हुरियारों पर गोपियों ने लाठियां बरसाईं, हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Lathmar Holi Barsana: श्रीराधा की नगरी बरसाना में बुधवार को विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली गई. यह उत्सव भक्ति, आस्था और उल्लास से भरा रहा. नंदगांव से आए हुरियारे रंगीली गली में पहुंचे. यहां गोपियां लाठियां लेकर प्रेम बरसाती रहीं. हुरियारे ढालों से खुद को बचाते नजर आए. गलियां अबीर-गुलाल से रंगी हुई थीं. रसिया गीत गूंज रहे थे. राधा रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

बरसाना राधा रानी का गांव है. यहां की लट्ठमार होली राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी है. नंदगांव से हुरियारे 8 किलोमीटर दूर बरसाना आते हैं. वे प्रिया कुंड पर रुकते हैं. गोस्वामी समाज और अन्य लोग उनकी चौपई से आगवानी करते हैं. होरी गायन के बीच भांग ठंडाई का सत्कार होता है. फिर वे मंदिर दर्शन कर रंगीली गली पहुंचते हैं. महिलाएं लाठियां चलाती हैं. पुरुष ढाल से बचाव करते हैं. यह खेल प्रेम का प्रतीक है. दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं.

हेलीकॉप्टर से गुलाल और पुष्प-वर्षा

इस बार उत्सव और भव्य रहा. हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं. श्रद्धालु इसे राधा रानी की कृपा मानकर खुश हुए. वे मोबाइल में इस दृश्य को कैद करते दिखे. परिक्रमा मार्ग पर भीड़ उमड़ी. भक्त गुलाल बरसा रहे थे. देश-विदेश से आए लोग टोलियां बनाकर गलियों में घूम रहे थे. वे नाच-गाकर होली मना रहे थे. एक-दूसरे पर रंग डाल रहे थे और होली गीत गा रहे थे.

लड्डूमार होली से शुरू हुआ था उत्सव

मंगलवार को बरसाना में फूलों की होली से रंगोत्‍सव शुरू हुआ था. तब श्रीजी मंदिर में राधा रानी के सामने लड्डू बरसे. गलियों में राधे-राधे के जयकारे गूंजे. बाजारों और मंदिरों में अबीर-गुलाल और प्रसाद की बिक्री चरम पर थी. श्रद्धालु उत्साह से भरे थे. कई लोग लट्ठमार होली तक रुकने की योजना बना रहे थे.

यह भी पढिए: होली कब है…इस बार कब है होली? ज्योतिषाचार्यों से जानिए कब-कितने बजे करें होलिका दहन, चंद्रग्रहण से रहें सतर्क

फोटो: आज बुधवार को यहां लट्ठमार होली का अलौकिक उत्सव मना.

ब्रज की होली का महोत्सव 5 मार्च तक

ब्रज में होली 24 फरवरी से श्‍ुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी. इस बार 2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आने की उम्मीद है. 26 फरवरी को नंदगांव में लट्ठमार होली होगी. वृंदावन और मथुरा में भी अलग-अलग उत्सव होंगे. यहां रंग, लड्डू, लाठियां और परंपरागत गीतों का मेल है. यह उत्सव राधा-कृष्ण की यादों को जीवंत करता है.

यह भी पढिए: बरसाना की वर्ल्‍ड फेमस लट्ठमार होली आज: श्रीजी मंदिर और रंगीली गलियों में उमड़े लाखों श्रद्धालु, हुरियारिन बरसा रहीं लाठियां

भारत एक्सप्रेस पर स्‍पेशल कवरेज

भारत एक्सप्रेस पर आप फोटो और वीडियो में हुरियारों का उत्साह और गलियों में हुए हुल्‍लास को देख सकते हैं. भारत एक्सप्रेस के यू्ट्यूब चैनल पर वीडियो और वेबसाइट पर होली स्पेशल 100 से ज्यादा आर्टिकल्स होंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital