Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, यूपी में हलाल उत्पादों की बिक्री बंद, आतंक और धर्मांतरण से जोड़ा

UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर में RSS कार्यक्रम के दौरान हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध की घोषणा की.

Yogi Adityanath

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित RSS के शताब्दी समारोह में बड़ा बयान दिया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हलाल प्रमाणित उत्पाद न खरीदें. योगी ने साफ कहा कि यूपी सरकार ने ऐसे उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है क्योंकि इनसे होने वाली कमाई का इस्तेमाल आतंकवाद, जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे गतिविधियों में हो रहा है.

हलाल पर क्या बोले सीएम योगी?

इसी कड़ी में सीएम योगी ने कहा कि जब भी कुछ खरीदें, ध्यान रखें कि उस पर हलाल सर्टिफिकेशन न हो. योगी ने दावा किया कि साबुन, कपड़े, माचिस जैसी चीजों पर भी अब हलाल टैग लगाया जा रहा है और इससे हर साल 25,000 करोड़ रुपये की कमाई होती है जबकि इस सर्टिफिकेशन को कोई आधिकारिक मान्यता नहीं है.

राजनीतिक इस्लाम देश के लिए खतरा- योगी

इसी कार्यक्रम में उन्होंने ‘राजनीतिक इस्लाम’ को भी देश के लिए एक बड़ा वैचारिक खतरा बताया. योगी ने कहा कि इतिहास में ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेशवाद पर तो चर्चा होती है लेकिन राजनीतिक इस्लाम को नजरअंदाज किया गया है, जबकि इसने सनातन धर्म को गहरा नुकसान पहुंचाया है.

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह, महाराणा प्रताप और महाराणा सांगा जैसे योद्धाओं का नाम लेते हुए कहा कि इन सभी ने राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ संघर्ष किया, लेकिन इतिहास में इस पहलू को बहुत कम जगह दी गई.

ये भी पढ़ें-गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इस्लाम ने सनातन धर्म को पहुंचाया नुकसान, राम मंदिर RSS की तपस्या का फल

राम मंदिर निर्माण में RSS की भूमिका- योगी

सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण में RSS की भूमिका की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दलों ने मंदिर निर्माण पर सवाल उठाए तब संघ के स्वयंसेवकों ने लाठी-गोली सहकर भी अपना संकल्प नहीं छोड़ा. आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर खड़ा है, जो संघ की तपस्या का परिणाम है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital