Bharat Express DD Free Dish

“मस्जिदों-मजारों पर बुल्डोजर चलाने से आई आपदा”, सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी

शहाबुद्दीन बरेलवी ने शनिवार को सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में आई त्रासदी एक प्रकार की आपदा है. इसे मजहब से जोड़ना ठीक नहीं है.

ST Hasan: “मस्जिदों-मजारों पर बुल्डोजर चलाने से आई आपदा”, सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी - भारत एक्सप्रेस

एसटी हसन के बयान पर शहाबुद्दीन बरेली का पलटवार.

उत्तराखंड और हिमाचल पर आई आपदा को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन (ST Hasan) ने विवादित बयान दिया है. इस बयान पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने निशाना साधा और कहा कि दोनों जगह आई आफत एक आपदा है. इसे सपा के नेता एसटी हसन हिंदू मुस्लिम का रंग दे रहे हैं जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है.

शहाबुद्दीन बरेलवी ने किया पलटवार

शहाबुद्दीन बरेलवी ने शनिवार को सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में आई त्रासदी एक प्रकार की आपदा है. इसे मजहब से जोड़ना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन (ST Hasan) ने इस आपदा को मजहबी रंग दे दिया है. मौलाना ने कहा कि एसटी हसन का बयान बिल्कुल विपरीत है. यह आई आफत से हिन्दू मुस्लिम का कोई लेना देना नहीं है. यह आफत अचानक आई है. इस प्रकार की आपदाएं कुदरती तौर पर होती रहती है. ऐसी आपदाएं कभी ख़लिश हिन्दू इलाके में होती है तो कभी मुस्लिम इलाके में होती है. इसे जो लोग धर्म से जोड़ कर देखते हैं. तो उनकी बेवकूफी है.

यह भी पढ़ें- राज्यों की ई-मतदाता सूची हटाने के दावे में कितनी सच्चाई? चुनाव आयोग के फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि खुदा से दुआ करनी चाहिए कि इस प्रकार की आपदा कहीं पर न हो. ऐसी आपदाओं से जान- माल को बहुत नुकसान पहुंचता है. यह एक प्रकार का कहर है और इसे हिंदू मुस्लिम के एंगल से नहीं देखना चाहिए. इस प्रकार की आफत हिंदुस्तान में न आए, इसके लिए भगवान से दुआ करें.

ST Hasan ने दिया विवादित बयान

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन (ST Hasan) ने उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाने से यह आपदा आई है. हसन ने कहा कि ‘बहुत ही हृदय विदारक घटना हुई है. यह आपदाएं क्यों आ रही हैं? कभी इसपर ध्यान देना चाहिए. उत्तराखंड में और हिमाचल प्रदेश में दूसरे के मजहब का कोई भी सम्मान नहीं हो रहा है. किसी भी धार्मिक स्थल पर बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए. इस दुनिया को चलाने वाला कोई और है, जब उसका इंसाफ होता है तो फिर आदमी कहीं से भी अपने आप को नहीं बचा पाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read