Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जेल में 9 महीने की बेटी को ‘राधा’ बनाएगी नीले ड्रम वाली मुस्कान, रखी बड़ी डिमांड

Muskan Meerut Jail Janmashtami: मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी जेल में अपनी 9 महीने की बेटी को जन्माष्टमी पर राधा बनाने जा रही है. मुस्कान ने पति सौरभ की हत्या कर लाश नीले ड्रम में दफना दी थी. जेल में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं.

Muskan Rastogi, the prime accused in the horrifying Blue Drum murder case in Meerut, who is preparing to dress her 9-month-old daughter as Radha for the Janmashtami celebrations inside the district jail

Muskan Meerut Jail Janmashtami: उत्तर प्रदेश के मेरठ का वो खौफनाक नीला ड्रम हत्याकांड जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, एक बार फिर चर्चा में है. अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के टुकड़े करने और लाश को नीले ड्रम में सीमेंट से दफनाने वाली आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी इस बार जन्माष्टमी पर कुछ खास करने जा रही है. पिछले साल जेल में ही एक बच्ची को जन्म देने वाली मुस्कान, इस जन्माष्टमी पर अपनी 9 महीने की बेटी को ‘राधा’ का रूप देने वाली है.

मुस्कान की जेल प्रशासन से डिमांड

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं. जेल में करीब 600 बंदी व्रत रखेंगे. मुस्कान रस्तोगी ने जेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि उसकी बेटी को राधा बनाने के लिए खास पारंपरिक पोशाक (कपड़े) और श्रृंगार का सामान उपलब्ध कराया जाए. जेल प्रशासन भी बच्चों को सामान्य माहौल देने के लिए इस डिमांड को पूरा कर रहा है. जेल में रह रहे 4 बच्चों में से दो को कृष्ण और दो को राधा बनाया जाएगा, जिनमें मुस्कान की बेटी भी शामिल है.

क्या है खौफनाक ‘ब्लू ड्रम हत्याकांड’?

मुस्कान रस्तोगी ने पिछले साल 3 मार्च को अपने मर्चेंट नेवी अफसर पति सौरभ राजपूत की बेडरूम में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी. इस कत्ल में उसका साथ उसके प्रेमी साहिल शुक्ला (मोहित) ने दिया था. साहिल ने लाश के हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किए और उन्हें एक बड़े नीले प्लास्टिक के ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया.

पति का या प्रेमी का बच्चा?

हत्या के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए मुस्कान 13 दिन तक शिमला-मनाली में घूमती रही और इंस्टाग्राम पर वीडियो डालती रही. लेकिन सौरभ के भाई की होशियारी से 17 मार्च 2025 को इस खौफनाक कत्ल का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने जब मुस्कान को गिरफ्तार किया, तब वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी. 23 नवंबर को उसने जेल में ही इस बेटी को जन्म दिया. हालांकि, पुलिस और परिवार के लिए यह अभी भी एक बड़ा सवाल है कि मुस्कान की यह बेटी उसके मारे गए पति सौरभ की है या फिर प्रेमी साहिल की?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital