Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मैं बदन सिंह बद्दो का आदमी हूं…’, मेरठ के फाइनेंसर से मांगी भारी रंगदारी

मेरठ के बेगम पुल पर कुख्यात बदन सिंह बद्दो के नाम से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले किठौर निवासी रोहित त्यागी को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Meerut Crime News Man Arrested For Demanding 1 Crore Extortion In Name Of Badan Singh Baddo
Edited by Radha Priya

Meerut Crime: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया और 5 लाख रुपये के इनामी बदन सिंह बद्दो के खौफ का इस्तेमाल कर एक करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मेरठ के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके बेगम पुल पर बद्दो का नाम लेकर एक घड़ी कारोबारी व फाइनेंसर से भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई.

बेगम पुल बाजार में मचा हड़कंप

यह मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित बेगम पुल की है. वहां पहुंचे एक युवक ने एक प्रमुख घड़ी व्यापारी और फाइनेंसर की दुकान में घुसकर धमकी देनी शुरू कर दी. उसने खुद को फरारी काट रहे कुख्यात बदन सिंह बद्दो का खास गुर्गा बताया और एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग रख दी. बद्दो का नाम सुनते ही एक पल के लिए आसपास हड़कंप मच गया, लेकिन व्यापारियों ने हिम्मत नहीं हारी.

आरोपी जब खौफ दिखाकर पैसे ऐंठने का दबाव बनाने लगा, तो दुकानदारों ने चालाकी से उसे वहीं घेराबंदी कर दबोच लिया और फौरन पुलिस को सूचना दे दी.

किठौर का रहने वाला है आरोपी

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. पूछताछ में उसकी पहचान मेरठ के किठौर निवासी रोहित त्यागी के रूप में हुई है. पुलिस अब गहनता से इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या रोहित ने केवल बद्दो के नाम का इस्तेमाल कर खुद ही यह खूनी दांव खेला था, या फिर इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है.

पुलिस जांच में जुटी

सीओ कैंट संजय गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित कारोबारी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके बैकग्राउंड तथा कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है. भले ही आरोपी पकड़ा गया हो, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बेगम पुल के व्यापारियों में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा 2026: मेरठ से बुलंदशहर तक सुरक्षा सख्त, जानिए आपके रूट पर कैसी है तैयारी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital