Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जिम ट्रेनर की दरिंदगी; मां के बाद नाबालिग बेटी से भी किया दुष्कर्म, आरोपी भीम सैनी गिरफ्तार

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर द्वारा महिला शिक्षिका और उसकी नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है.

मेरठ में एक जिम ट्रेनर पर एक शिक्षिका और उसकी नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है . पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जिम ट्रेनर भीम सैनी गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं. थाना सिविल लाइन निवासी भीम सैनी उर्फ सूजल उर्फ सोनू पर आरोप है कि उसने जिम आने महिला के साथ दोस्ती की और उसके बाद ज़्यादा नजदीकियां बढ़ाई, शारिरिक संबंध बनाए.

आरोपी का घर पर आना जाना हुआ तो उसकी नजर महिला की बेटी पर पड़ी इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ भी दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने आरोपी की अश्लील व्हाट्सएप चैट देखी. महिला ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अब मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है. न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया हैं.

ये भी पढ़ें: ‘जीजा ने पकड़ा, यह बस एक सपना था’: नाबालिग साली के बयान से पलटा केस, एयरफोर्स कर्मी 7 साल बाद बरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital