Bharat Express DD Free Dish

मेरठ में 70 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब; पंजाब से दो गिरफ्तार, फर्जी इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार की आड़ में चल रहा था खेल

मेरठ में करोड़ों रुपये की GST चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मेरठ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.

मेरठ में करोड़ों रुपये की GST चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मेरठ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. फर्जी इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार की आड़ में चल रहे करीब 70 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करते हुए मेरठ पुलिस ने पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी गुरदीप और धर्मेन्द्र के कब्जे से पुलिस ने 2 लैपटॉप और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

पुलिस को जांच में अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन और फर्जी बिलिंग के प्रमाण मिले हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कई फर्जी फर्में बनाकर करीब 6 करोड़ 99 लाख रुपये की अवैध धनराशि निकाल ली है.

मेरठ एसएसपी ने विशेष SIT टीम बनाई

फर्जी बिलों के जरिए GST चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम अविनाश कुमार ने बताया कि जीएसटी चोरी की शिकायत पर बहसूमा थाने में एक FIR पंजीकृत हुई थी जिसको लेकर मेरठ के एसएसपी ने विशेष रूप से SIT टीम का गठन किया था. उसे टीम ने आज पंजाब के रहने वाले दो जालसाजों को पकड़ा है. यह दोनों जालसाज फर्जी बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठा रहे थे. बिना वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त के करोड़ों रुपये का टर्नओवर दिखाकर टैक्स रिफंड क्लेम किया गया और राजस्व विभाग को बड़ा चूना लगाया.

इस गैंग के साथ काम करने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है साथ ही जिन कंपनियों के लिए फर्जी बिल बनाए गए उनकी भी जांच की जा रही है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डाटा, संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं.

मेरठ पुलिस ने दोनों आरोपियों के वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी है. फर्जी फर्मों की बैंक डिटेल, जीएसटी रिटर्न और लेन-देन का विश्लेषण किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को भी पुरुष से मिलेगा भरण-पोषण, गुजारा भत्ता पाने के लिए शादी का सबूत जरूरी नहीं: HC

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read