Bharat Express DD Free Dish

मेरठ में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां एक युवक ने अपने साले केशव सोनकर को उसकी मां के सामने गोली मार दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी अंश और उसके साथी आयुष को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों ने न्याय की मांग की.

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर बाजार इलाके में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई. यहां एक युवक ने अपने ही साले को उसकी मां के सामने गोली मार दी. 23 वर्षीय मृतक केशव सोनकर एलएलबी का छात्र था. पुलिस ने मुख्य आरोपी जीजा अंश और उसके साथी आयुष को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से तमंचा और स्कूटी भी बरामद की गई है.

परिवारिक विवाद बना वजह

वेस्टर्न रोड निवासी राधेश्याम सोनकर एमडीए में कर्मचारी हैं. उनका बेटा केशव एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. राधेश्याम की बेटी टीना ने जनवरी 2025 में फाजलपुर निवासी अंश से कोर्ट मैरिज की थी. परिवार इस शादी के खिलाफ था और उस समय अपहरण का केस भी दर्ज कराया गया था. करीब तीन महीने पहले टीना को परिजन घर वापस ले आए थे, जिसके बाद उसका अंश से संपर्क टूट गया. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया था. परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले अंश और उसके साथियों ने केशव को धमकी भी दी थी.

सीने में मारी गोली

गुरुवार रात अंश ने फोन कर केशव को घर के बाहर बुलाया. जैसे ही वह बाहर आया, अंश अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद था. बहस के दौरान अंश ने अचानक तमंचा निकालकर केशव के सीने में गोली मार दी. मां सोनू यह सब अपनी आंखों के सामने देख रही थीं. घायल केशव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इलाके में तनाव और विरोध

हत्या की सूचना फैलते ही माहौल गरम हो गया. शुक्रवार को परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में फाजलपुर स्थित आरोपियों के घर पहुंच गए. भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश भी की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया. परिजनों ने वेस्टर्न रोड पर जाम भी लगाया और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें-भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला आज, क्या रोहित और विराट जीता पाएंगे सीरीज?

पुलिस की कार्रवाई

परिजनों का कहना है कि पहले भी अंश ने तमंचा दिखाकर धमकी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं, SSP मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मुख्य आरोपी अंश और आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में अंश ने स्वीकार किया कि विवाद और गाली-गलौज के चलते उसने गोली चलाई. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read