UP News: मेरठ पहुंचे यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को घेरने को कोई मौका नहीं छोड़ा और एक के बाद एक उनके उपर सियासी तीर छोड़े. बोले-अखिलेश यादव यूपी में जातीय द्वंद्व कराना चाहते हैं.
इटावा में कथावाचकों के साथ हुए दुर्व्यवहार की उन्होंने निंदा की, लेकिन ये भी कहा कि अखिलेश यादव ने इस घटना को जातीय रंग दिया और शगुफा छोड़ा और ये सामाजिक ताना बाना तोड़ने की उनकी कोशिश है, लोग समझ गए हैं इस बात को.
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पांच साल की सत्ता में 700 दंगों का रिकॉर्ड है, सड़कों पर गुंडागर्दी, अपहरण का पर्याय उनका कार्यकाल था, लेकिन अब यूपी बदल रहा है विकास के रास्ते पर है. सत्ता और संगठन में या राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की जब बात आती है तो फिर अखिलेश यादव पीडीए भूल जाते हैं, जिस समाजवाद के नाम पर समाजवादी पार्टी आई उस समाजवाद को अखिलेश ने मिटा दिया है.
समाजवाद बड़ा है या फिर पीडीए इस सवाल का जवाब अखिलेश दे नहीं पाएंगे. मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने ये भी दावा किया कि 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, क्योंकि यूपी को सेफ रखना है तो भाजपा से अलग कोई विकल्प नहीं है.
दरअसल, राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे और इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की. साथ ही ओबीसी वर्ग के लिए किए जा रहे सरकार की करोड़ों रूपये की योजनाओं का डांटा भी सामने रखा.
ये भी पढ़ें: मेरठ में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, गाजियाबाद पुलिस का सिपाही निकला सरगना, चार लोग गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





