Metro Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने सबका का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल, मेट्रो में सफर कर रही एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ऐसी किताब पढ़ रही है, जिसका टाइटल देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं (Viral Social Media Video).
सोशल मीडिया पर मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ‘How to Kill Men’ नाम की किताब पढ़ती नजर आ रही है. इस चौंकाने वाले टाइटल की वजह से वीडियो को 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. असल में यह कोई अपराध सिखाने वाली किताब नहीं, बल्कि लेखिका कैटी ब्रेंट का एक मशहूर काल्पनिक उपन्यास (डार्क कॉमेडी थ्रिलर) है, जो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर एक व्यंग्य के रूप में लिखा गया है.
मेट्रो में दिखी मिस्ट्री बुक: ‘How to Kill Men’ का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो में सफर कर रही एक महिला ‘How to Kill Men’ नाम की किताब पढ़ती दिख रही है. इस चौंकाने वाले टाइटल की वडजह से वीडियो को अब तक 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 4 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस पर अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.
आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? (How to Kill Men book viral video)
सिर्फ किताब के कवर या टाइटल से किसी की सोच का अंदाजा लगाना बिल्कुल गलत है. प्रकाशक अक्सर पाठकों का ध्यान खींचने के लिए ऐसे बोल्ड और उकसाने वाले टाइटल का इस्तेमाल करते हैं. फिलहाल, इस वीडियो के समय और स्थान (मेट्रो) की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
किताब की असली कहानी (Katy Brent book)
यह कोई खतरनाक गाइड नहीं, बल्कि मशहूर लेखिका कैटी ब्रेंट (Katy Brent) द्वारा लिखा गया एक काल्पनिक उपन्यास है. इसका पूरा नाम ‘How to Kill Men and Get Away With It’ है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर और डार्क कॉमेडी की किताब है. कहानी की मुख्य किरदार ‘किटी कॉलिन्स’ उन पुरुषों को निशाना बनाती है जो महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न करते हैं. यह उपन्यास विशुद्ध रूप से सस्पेंस और मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा गया है.
यह भी पढ़ें: चंपत राय को पता था राम मंदिर में हो रही चोरी, पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘ये मेरी गलती थी’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




