Moradabad BLO suicide Case: “दीदी मुझे माफ करना…मैं तुम्हारे उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. मम्मी…मेरे बच्चों का ख्याल रखना. मैं घर नहीं आऊंगा…चुनाव के इस काम ने ऐसा बदला…काश मैं इससे जुड़ा ना होता…मैं जीना चाहता हूं मां…मेरी 4 बेटियां हैं उनका ख्याल रखना…” ये यूपी के मुराबाद जिले में बीएलओ रहे सर्वेश सिंह के आखिरी शब्द हैं. जिन्होंने SIR वर्क प्रेशर में आकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
43 साल के सर्वेश सिंह दलित समाज से आते थे. उन्होंने 30 नवंबर को आत्महत्या कर ली. वायरल वीडियो में सर्वेश आरोप लगाते हैं कि SIR की वजह से वो ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं.
वर्क प्रेशर की वजह से की आत्महत्या
सर्वेश एक स्कूल में शिक्षक थे. उन्हें चुनाव आयोग के द्वारा अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाया गया था. परिवार ने आरोप लगाया है कि अधिकारी उनपर लगातार काम का दबाव डाल रहे थे. परिजनों का कहना है कि वो बिना रूके लगातार काम कर रहे थे. जिसकी वजह से उनपर बहुत मानसिक और शारीरिक प्रेशर पड़ रहा था. यह प्रेशर ने ही उनकी जान ले ली.
देश में अबतक 10 से ज्यादा BLO ने की आत्महत्या
बता दें कि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब एसआईआर वर्क प्रेशर की वजह से किसी बीएलओ ने आत्महत्या की हो. अबतक देश के अलग-अलग राज्यों में 10 से ज्यादा बीएलओ ने आत्महत्या की है. किसी की दिल के दौरे से मौत हुई है तो कोई अवसाद की वजह से चला गया. कई बीएलओ ने मौत से पहले एसआईआर के वर्क प्रेशर को अपने आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है.
ये भी पढ़ें- सारा खान और कृष पाठक ने शादी का किया ऐलान, इस दिन लेंगे सात फेरे, क्यों चर्चा में है शादी?
मुरादाबाद के सर्वेश सिंह की टूटती हुई आवाज पूरे सरकारी सिस्टम के लिए अलार्म है. जितना काम जरूरी है. उतना ही आराम जरूरी है. जब वर्क प्रेशर की वजह से सिस्टम के लोगों की सांसें टूट रही हों तो सरकार को सोचना चाहिये कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही है. आखिर बीएलओ भी इंसान हैं मशीन नहीं. उनके लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
