Bharat Express DD Free Dish

Top 10 Expensive Cities In India: देश के टॉप-10 महंगे शहरों में आया लखनऊ, जानिए कौन-से हैं सबसे महंगे शहर

Real Estate: 2025 में लखनऊ देश के टॉप-10 महंगे शहरों की सूची में आ गया है, यहां नई सर्किल दरें लागू हो चुकी हैं. यूपी में नोएडा पहले, गाजियाबाद दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर आ गए हैं. हालांकि, मुंबई देश में नंबर-1 है.

Top 10 Expensive Cities

2025 में नई सर्किल दरें लागू होने के साथ लखनऊ देश के टॉप-10 महंगे शहरों में शामिल हो गया.

Real Estate: 2025 में लखनऊ देश के टॉप-10 महंगे शहरों की सूची में आ गया है, यहां नई सर्किल दरें लागू हो चुकी हैं. यूपी में नोएडा पहले, गाजियाबाद दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर आ गए हैं. हालांकि, मुंबई देश में नंबर-1 है.

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ देश के टॉप-10 महंगे शहरों में शामिल हो गई है. उत्तर प्रदेश में यह तीसरे स्थान पर है, यहां नोएडा पहले और गाजियाबाद दूसरे स्थान पर काबिज है. 2025 में नई सर्किल दरें लागू होने के साथ ही सबसे महंगे शहरों की यह सूची सामने आई है.

उत्‍तर प्रदेश में प्रॉपर्टी रेट का नया ट्रेंड

यूपी में अब नोएडा सबसे महंगा शहर है, जहां सर्किल रेट ₹1.70 लाख प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गया है, जो 150% की वृद्धि दर्शाता है. इसके अलावा गाजियाबाद में रेट ₹85,000 तक पहुंच गए हैं, जो 183% की बढ़ोतरी को दिखाता है. इससे ये शहर लखनऊ से आगे निकल गए हैं, जो पहले गाजियाबाद से सस्ता था.

Noida YEIDA film city

गोमती नगर में रेट ₹77,000/वर्गमीटर

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर में रेट ₹77,000/वर्गमीटर है. यहां 1 अगस्त 2025 से नई सर्किल दरें लागू हो गई हैं, जिससे जमीन, मकान, दुकान और फ्लैट की कीमतें लाखों रुपए बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने 10 साल बाद रेट में संशोधन किया है.

एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि गोमती नगर जैसे हाई-एंड इलाकों में सर्किल रेट ₹33,000 से बढ़कर ₹77,000 प्रति वर्गमीटर हो गया है. रिहायशी इलाकों में 130% और व्यवसायिक क्षेत्रों में 30% तक की वृद्धि हुई है.

Why this lavish Mumbai penthouse worth ₹120 crore remained unsold despite high interest

भारत के महंगे शहरों में 10वां स्‍थान

देश के महंगे शहरों की सूची में लखनऊ 10वें स्थान पर है, जहां औसत सर्किल रेट ₹50,000 से ₹77,000 प्रति वर्गमीटर है. मुंबई ₹1 लाख से ₹8 लाख, दिल्ली ₹70,000 से ₹6 लाख, और चंडीगढ़ ₹66,000 से ₹1.75 लाख प्रति वर्गमीटर के बीच है. नोएडा (₹63,000 से ₹1.70 लाख) और पुणे (₹38,000 से ₹1.40 लाख) भी टॉप-10 में शामिल हैं.

नई दर: आम आदमी के लिए चुनौती

नई दरों से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों में प्रॉपर्टी खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है. नोएडा और गाजियाबाद पहले से ही NCR के प्रभाव में हैं, लेकिन अब यूपी के अन्य बड़े शहर भी मेट्रो शहरों से प्रतिस्पर्धा करने लगे हैं. कानपुर, मेरठ, आगरा, झांसी और बरेली में भी रेट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

Mumbai Urbanization in india

सालों से मुंबई देश का सबसे महंगा शहर

पूरे देश में सबसे महंगे शहर की बात हो तो सालों से मुंबई देश का सबसे महंगा शहर बना हुआ है. मुंबई में औसत सर्किल रेट ₹1 लाख से ₹8 लाख तक हैं.

यह भी पढ़िए: योगी सरकार की बहनों को सौगात – रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest