Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को शौहर ने दिया तीन तलाक, दहेज में फ्लैट और 20 लाख की मांग पर मारपीट

लखनऊ की सआदतगंज कोतवाली में हिबा राना ने गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. हिबा के मुताबिक, निकाह में 10 लाख नकद और हीरे के जेवर देने के बावजूद उनके शौहर और ससुर 20 लाख रुपये और एक फ्लैट की मांग कर रहे थे, जिसके लिए उन्हें बेरहमी से पीटा गया और तीन तलाक दिया गया.

Hiba Rana, Munawwar Rana, Triple Talaq Case

मशहूर शायर Munawwar Rana की बेटी Hiba Rana के साथ ससुराल में जो कुछ हुआ, उसने एक बार फिर समाज के सामने दहेज की उस घिनौनी हकीकत को लाकर खड़ा कर दिया है, जिससे आज भी बेटियां लड़ रही हैं. हिबा ने आरोप लगाया है कि दहेज में 20 लाख रुपये और एक फ्लैट की मांग पूरी न होने पर उनके शौहर और ससुर ने न केवल उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उन्हें तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया. फिलहाल, लखनऊ की सआदतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

निकाह के बाद से ही शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

हिबा राना ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2013 में उनकी शादी कमीरमगंज के रहने वाले सैयद मोहम्मद साकिब से हुई थी. उस वक्त उनके पिता मुनव्वर राना ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था. साकिब और उसके पिता हसीब की मांग पर निकाह के दौरान 10 लाख रुपये नकद, सोने-हीरे के जेवर और तमाम कीमती सामान दिए गए थे. लेकिन ससुराल वालों का लालच यहीं नहीं रुका. हिबा का कहना है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही उन्हें प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हो गया था.

20 लाख रुपये और फ्लैट की सनक

पिछले करीब एक साल से हिबा के शौहर और ससुर उन पर 20 लाख रुपये और एक फ्लैट मायके से लाने का दबाव बना रहे थे. हिबा ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं और परिवार की माली हालत पहले जैसी नहीं रही, लेकिन साकिब और हसीब पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

9 अप्रैल को यह विवाद हिंसा में तड़प गया. हिबा के मुताबिक, उनके शौहर और ससुर ने उन्हें बुरी तरह पीटा. जब हिबा की बहन आर्शिया उन्हें बचाने पहुँची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की. हद तो तब हो गई जब साकिब ने बीच सड़क पर हिबा को ‘तीन तलाक’ दिया और दोनों बहनों को धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया.

ये भी पढ़ें- ‘..वरना अयोध्या मत आना’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लिए ‘No Entry’! किसने कहा- जवाब देना होगा

बच्चों को बना लिया बंधक, पुलिस की कार्रवाई शुरू

इस पूरे मामले में सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मारपीट के बाद ससुराल वालों ने हिबा के दो छोटे बच्चों को जबरन अपने पास रख लिया और उन्हें माँ से मिलने नहीं दिया जा रहा है. हिबा ने बच्चों को बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है.

सआदतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि शुरुआत में मामला सुलझाने के लिए मीडिएशन (सुलह-समझौता) की कोशिश की गई थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो अब साकिब और उसके पिता हसीब के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और धमकी देने जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital