Bharat Express DD Free Dish

मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का मामला, आरोपी गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद

Muzaffarnagar Love Jihad Case, Samir Khan Arrest, Forced Conversion, UP Police Action, Victim Rescue, मुजफ्फरनगर लव जिहाद, समीर खान गिरफ्तारी, धर्म परिवर्तन मामला, यूपी पुलिस कार्रवाई, युवती बरामदगी

UP News: मुजफ्फरनगर जिले से लव जिहाद (Love Jihad) का एक बड़ा मामला सामने आया है. आरोप है कि मेरठ का रहने वाला एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

शिकायत दर्ज

7 मई को नई मंडी कोतवाली में युवती के भाई ने लिखित शिकायत दी थी. उसने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसकी बहन को धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह करना चाहता है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी युवक समीर खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 131/103 (1) और 3/5 (3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया. सिर्फ 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

युवती बरामद

पुलिस ने पीड़ित युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया. उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई. पुलिस ने बताया कि युवती की काउंसलिंग भी की जा रही है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

पुलिस का बयान

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि शिकायत मिलते ही महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत तुरंत कार्रवाई की गई. पुलिस टीमों ने क्षेत्र में छापेमारी कर युवती को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को पकड़ लिया.

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं. प्रथम दृष्टया यह धर्म परिवर्तन का प्रयास साबित हुआ है. युवती का विस्तृत बयान अभी बाकी है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-हल्दीघाटी के शूरवीर को शत-शत प्रणाम: महाराणा प्रताप की जयंती पर गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि

कड़ी कार्रवाई का भरोसा

पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. आरोपी को जेल भेज दिया गया है और युवती की सुरक्षा व काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read