Noida PG Shooting: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पीजी में घुसकर गोली मार दी. जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए भाग निकला.
गोली की आवाज सुनकर पीजी के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि युवती की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी हुई थी. जिसके बाद पीजी संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थोड़ी देर में पुलिस अपनी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई.
क्या है पूरा मामला?
यह घटना नोएडा के कोतवाली फेज-2 के याकूबपुर गांव की है. जहां शुक्रवार की रात प्रेमिका सोनू (25) की बिहार निवासी प्रेमी कृष्ण के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मृतका गांव में ही घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी. इसी के चलते रात करीब 11 बजे कृष्ण ने अपनी प्रेमिका के सीने में गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस की 4 टीमें कर रही तलाश
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं.
ये भी पढ़ें- कर्नाटक सियासी संकट! ब्रेकफास्ट मीटिंग में क्या-क्या हुआ? सिद्धारमैया-शिवकुमार का बयान आया सामने
पुलिस के अनुसार सोनू और कृष्णा पहले एक ही साथ काम करते थे. वहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई. पिछले कुछ समय से उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते सोनू की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस घटना की जानकारी पुलिस ने मृतका सोनू के परिजनों को दे दी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




