Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Lucknow Fire Incident Slum: लखनऊ में बुधवार शाम को भयंकर आग लग गई. इस आगलगी में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख बन गई. वहीं 2 बहनों की जलकर मौत हो गई. इसमें से एक लड़की 2 साल की तो दूसरी 2 महीने की थी.

Varanasi Taksal Shootout Abhay Singh: टकसाल फायरिंग मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. इस मामले में आरोपी रहे सपा के बागी और अयोध्या गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह, मिर्जापुर के बाहुबली MLC विनीत सिंह सहित कुल 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया. इन सभी को जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह पर साल 2002 में फायरिंग मामले में आरोपी बनाया गया था.

Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने अवैध कब्जे के आरोप में ईदगाह और इमामबाड़े पर बुलडोजर कार्रवाई की. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ईदगाह को गिरा दिया गया.

UP News: खतौली में एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी विनोद शेरवान को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, लेकिन परिजनों ने हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया. घटना का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने परिजनों पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

यूपी के कासगंज (Kasganj) जिले के बस्तर मऊ गांव में देसी शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया. ठेके में तोड़फोड़ की गई और एक महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बचाया. आबकारी विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल.

UP News: लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-12 की झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम लगी आग ने 1200 झोपड़ियों को राख कर दिया. सिलेंडरों के धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए.

Prayagraj Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. यमुनानगर जोन के करछना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

Noida Labor Protest Update: गौतमबुद्धनगर की डीएम मेधा रूपम ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को सख्त चेतावनी दी है कि कर्मचारियों के उपद्रव पर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा. उधर दादरी की शिव नादर यूनिवर्सिटी के बाहर वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों ने धरना दिया.

आजमगढ़ में बीजेपी बूथ अध्यक्ष के कथित एनकाउंटर को लेकर विवाद बढ़ गया है. बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए सीएम योगी से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यूपी सरकार ने आधी रात को न्यूनतम वेतन तो बढ़ा दिया, लेकिन नोएडा की सड़कों पर भड़की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार सुबह फिर से पुलिस पर पथराव हुआ और बसें तोड़ी गईं... आखिर मांग के पीछे किस 'टूलकिट' की पटकथा लिखी जा रही है?


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital