Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Banke Bihari Temple case update: बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन और गोस्वामी समिति विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आधुनिक व्यवस्थाओं और समय सीमा तय करने की जरूरत बताई. CJI ने कहा कि पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को जारी रखा जा सकता है, लेकिन उनका दुरुपयोग और लोगों का शोषण नहीं होना चाहिए.

लखनऊ के मलिहाबाद में कथित राजा कंस किला विवाद को लेकर पासी समाज और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव बढ़ गया है. प्रशासन ने सुंदरकांड पाठ और बकरीद की नमाज पर रोक लगाते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है.

लखीमपुर खीरी के कारीबरेडी गांव में भीषण आग ने भारी तबाही मचाते हुए करीब 20 घरों को जलाकर राख कर दिया. तेज आंधी के चलते आग ने विकराल रूप लिया, जबकि कई मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई...

UP News: अलीगढ़ में मामूली 1700 रुपये के विवाद में ऑटो चालक यामीन की हत्या कर दी गई. पत्नी सलमा भी हमले में घायल हुई. पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा है.

UP Video: हापुड़ शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर मनीष चौहान का बदजुबानी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ितों ने मेरठ डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है.

मुजफ्फरनगर की पंचशील कॉलोनी में बेटे का जन्मदिन मातम में बदल गया, जब दामाद ने ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में सास, चाची सास और साले की पत्नी गंभीर घायल हुईं, जबकि पुलिस ने आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया...

Muzaffarnagar mob violence: मुजफ्फरनगर की वसुंधरा कॉलोनी में कपड़े बेचने गए दो मुस्लिम फेरीवालों (चाचा-भतीजे) को देर रात संदिग्ध मानकर भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया. पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया.

आगरा के एक अस्पताल में धार्मिक टाइल्स और कूड़े के ढेर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद प्रदर्शन हुआ और प्रशासन को टाइल्स हटानी पड़ी.

डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने गोमती नगर में आयोजित प्रवचन और भंडारे में कहा कि संत समाज को जाति-धर्म से मुक्त कर सनातन परंपरा को आगे बढ़ाते हैं. उन्होंने गुरु की महत्ता पर जोर देते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का विश्वास जताया.

बकरीद से पहले रामपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध मीट बिक्री के खिलाफ छापेमारी की. कई दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital