Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी की मौजूदगी में लखनऊ मंडल के 50 हजार से अधिक छात्रों को टैबलेट बांटे गए. छात्रों ने इसे प्रतियोगी परीक्षाओं और डिजिटल पढ़ाई के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए सरकार का आभार जताया.

प्रयागराज में 12,000 करोड़ की लागत से 60 किमी लंबे मेट्रो प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है. दो कॉरिडोर और 45 स्टेशनों वाले इस नेटवर्क में संगम तट के लिए खास रोपवे भी बनाया जाएगा.

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और एके शर्मा समेत 6 दिग्गज MLC नेताओं को चुनाव लड़ाया जा सकता है, वहीं 40% मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. नागरिक 16 दिसंबर 2026 तक नाम जुड़वाने या सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे, वहीं 1.73 लाख बूथों पर चार दिन विशेष कैंप भी लगेंगे.

Meerut Mawana saree showroom fire CCTV minor arrested: मेरठ के मवाना में कृष्णा साड़ी शोरूम के बाहर दुपट्टों में आग लगाने वाले आरोपी नाबालिग को CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा गया. पुलिस ने FIR दर्ज की.

UP Voter List: उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी. इसी बीच BJP ने 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक मतदाता जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के दौरान करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के दावों ने BJP की चिंता बढ़ा दी है.

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में छठ पूजा के प्रमुख स्थलों और घाटों का पहले से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. पांच जिलों के DM और पांच CDO भी बदले गए हैं.

SP Singh Patel: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने दुर्गा प्रतिमा की स्थापना और कांवड़ यात्रा को लेकर सवाल उठाते हुए इन्हें बंद करने की नसीहत दी है. उन्होंने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का जिक्र करते हुए कहा कि स्थापना के बाद प्रतिमाओं को गंदे नाले में विसर्जित कर दिया जाता है.

UP Tourism