Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कंबोडिया भेजकर युवाओं से जबरन साइबर फ्रॉड कराने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है. नौकरी के नाम पर फंसे वसीम ने बताया कि कैसे वहां चीनी और पाकिस्तानी लोग भारतीयों को बंधक बनाकर प्रताड़ित करते हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करना बलात्कार का अपराध नहीं है.

माघ मेला 2026 के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था का सैलाब उमड़ा है.

मायावती की जन्मदिन वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हॉल में शॉर्ट सर्किट से अफरा-तफरी मच गई. धुएं के चलते मायावती बिना मीडिया सवालों के जवाब दिए बीच में ही बाहर निकल गईं.

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने गैंगस्टर जाहिद और उसके बेटों खालिद व आमिर की अवैध कमाई से खरीदी गई 35 बीघा जमीन, एक पिकअप और दो मोटरसाइकिल को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया.

UP News: वाराणसी पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रामनगर में हुई मुठभेड़ में कुख्यात गौतस्कर गुड्डू नट घायल हो गया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और मौके से अवैध असलहा बरामद हुआ.

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज 70 साल की हो गई हैं. उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'बहनजी' के इस जन्मदिन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की.

जौनपुर में चाइनीज मांझे ने एक युवा डॉक्टर की जान ले ली. बैंड-बाजा बजाकर बेटे को डॉक्टर बनाने वाले पिता का सपना एक पल में टूट गया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital