Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

संभल जामा मस्जिद के सर्वे पर रोक लगाने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. हाई कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

उत्तर प्रदेश की हापुड़ स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री घोटाले का खुलासा, STF ने चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा को किया गिरफ्तार.

उत्तर प्रदेश सरकार चित्रकूट और महोबा के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विश्वस्तरीय रोपवे बनाने जा रही है. यह परियोजना श्रद्धालुओं की सुलभ यात्रा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के अग्निशमन विभाग का डिजिटलीकरण और सरलीकरण कर आम नागरिकों और उद्योगों के लिए सुविधाएं आसान की हैं. ऑनलाइन एनओसी, लचीले मानक और नई नियमावली ने अग्निशमन सेवाओं को प्रभावी और जनसुलभ बनाया है.

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर एक बार फिर से मेहरबान हो चुकी हैं. उनकी इस मेहरबानी की झलक रविवार को हुई हाई लेवल मीटिंग में देखने को मिली.

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री घोटाले का खुलासा हुआ है। एसटीएफ की छापेमारी में हजारों फर्जी डिग्रियां, डिजिटल डेटा और यूनिवर्सिटी चेयरमैन समेत 12 लोग हिरासत में लिए गए हैं.

गौतमबुद्धनगर में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश के हर मण्डल में एक इंटीग्रेटेड आयुष महाविद्यालय स्थापित किया जाए, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की सभी पद्धतियां एक ही परिसर में उपलब्ध हों.

UP Eco Tourism: उत्तर प्रदेश सरकार ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विस्टाडोम कोच सेवा की शुरुआत की है, जो कतर्नियाघाट से दुधवा टाइगर रिजर्व तक रोमांचक जंगल सफारी का अनुभव कराती है.

Microbiology Labs In UP: उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुर, मीरजापुर, बरेली व अलीगढ़ में माइक्रोबायलॉजी लैब स्थापित होंगी, जहां बैक्टीरिया, वायरस, फंगस व माइक्रोटॉक्सिन्स की जांच स्थानीय स्तर पर होगी.

UP Tourism